नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटपीसी ने बुधवार को कहा कि दिलीप कुमार पटेल एक अप्रैल से उसके निदेशक (मानव संसाधन) का पदभार संभाल लिया। इस पद से सप्तऋषि राय के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद पटेल की नियुक्ति की गयी है। एनटीपीसी की विज्ञप्ति के अनुसार पटेल ने 1986 में इंजीनियर ‘एक्जक्यूटिव ट्रेनी’ के रूप एनटीपीसी में कैरिअर की शुरूआत की थी। उन्होंने एनआईटी राउरकेला से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और व्यापार प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (मानव संसाधन और वित्त) एमडीआई गुड़गांव से किया।
दिलीप कुमार पटेल ने एनटीपीसी निदेशक का चार्ज संभाला
Previous Articleमारुति सुजुकी की बिक्री 2019-20 में 16 प्रतिशत गिरी
Next Article मार्च में जीएसटी कलेक्शन घटकर 97,597 करोड़ रुपये रहा
Related Posts
Add A Comment

