Close Menu
    What's Hot

    Big Bass Bonanza: Reel Kingdom’s Fishing Frenzy für schnelle Gewinne

    June 11, 2026

    Nečakaná jednoduchosť ovládania v NV Casino poteší aj úplných začiatočníkov

    June 11, 2026

    Test Post Created

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»डेवेलपर्स ने कहा, रेपो रेट में बदलाव न होने का रियल एस्टेट पर नहीं पड़ेगा कोई असर
    फीचर न्यूज

    डेवेलपर्स ने कहा, रेपो रेट में बदलाव न होने का रियल एस्टेट पर नहीं पड़ेगा कोई असर

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Developers said, no change in repo rate will have any impact on real estate
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किये जाने से उन लोगों को बड़ी निराशा हुई जिन्होंने होम लोन ले रखा था , उन्हें उम्मीद थी कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया इस बार ज़रूर उन्हें रेपो रेट घटाकर EMI में राहत देगा। बता दें कि रेपो रेट 6.50% पर बना हुआ है। हालाँकि रियल एस्टेट डेवलपर्स केंद्रीय बैंक के इस फैसले से ज़्यादा मायूस नहीं है. उसका मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत दिख रही है और घर खरीदने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ी है तो ऐसे में रेपो रेट न घटने से रियल सेक्टर पर कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ने वाला, अलबत्ता ये बात ज़रूर है कि रेपो रेट में अगर कमी होती तो रियल एस्टेट की मार्किट और बूम करती.

    डेवेलपर्स का मानना है कि रेपो दर बरकरार रखने फैसला दर्शाता है कि देश के आर्थिक और बुनियादी विकास की संभावनाओं में लोगों को विश्वास है। वित्त वर्ष 2024 में 7% से जीडीपी दर से बढ़ने की उम्मीद जताई गयी है जो नए साल के लिए एक आशावादी माहौल का निर्माण करती है। डेवेलपर्स का मानना है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा में दिए गए सकारात्मक संकेतकों से रियल एस्टेट क्षेत्र की मजबूत वृद्धि में योगदान मिलेगा, विशेष रूप से अफोर्डेबल हाउसेस की कैटेगरी में, हालांकि मौजूदा ब्याज दर पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। डेवेलपर्स को उम्मीद है कि आरबीआईअगली समीक्षा बैठक में इस पर ज़रूर विचार करेगा।

    डेवेलपर्स के मुताबिक देश में प्रॉपर्टी की रिकॉर्ड मांग पिछले तीन सालों से बनी हुई है। रियल एस्टेट सेक्टर में उछाल की वजह साफ है कि लोगों में भरोसा बढ़ा है कि उनका जॉब और कारोबार सुरिक्षत है इसलिए वो घर बनाने के सपने को पूरा कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि लोगों में महंगे और बड़े घर की मांग तेजी से बढ़ी है इसलिए आने वाले समय में अगर रेपो रेट में कटौती होगी तो मांग में और तेजी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर रियल एस्टेट के ज़्यादातर डेवेलपर्स रेपो रेट में बदलाव न होने से मायूस नहीं हैं, वो केंद्रीय बैंक के इस फैसले में आर्थिक स्थिरता को देख रहे हैं.

    developers Home loan Real Estate repo rate
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमौद्रिक नीति समीक्षा में RBI ने UPI लेन देन को लेकर की बड़ी घोषणा
    Next Article मौद्रिक नीति की घोषणाओं ने शेयर बाजार में भरा जोश, निफ़्टी ने 21K के स्तर को छुआ
    News Desk

    Related Posts

    Big Bass Bonanza: Reel Kingdom’s Fishing Frenzy für schnelle Gewinne

    June 11, 2026

    Nečakaná jednoduchosť ovládania v NV Casino poteší aj úplných začiatočníkov

    June 11, 2026

    Test Post Created

    June 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Your Ultimate Guide to Winning Big at Online Casinos in Australia
    June 11, 2026
    Your Ultimate Guide to Winning Big at Online Casinos in Australia
    June 11, 2026
    BetPlay: Slots de Fast‑Fire y Ganancias Rápidas para el Jugador Moderno
    June 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.