देश की सबसे प्रतिष्ठित वाहन कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर निकलकर आयी है। खबर के मुताबिक टाटा मोटर्स ने अपने कार और ट्रक कारोबार को अलग करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक उसके इस कदम से जवाबदेही बढ़ेगी और साथ ही दोनों कंपनियों की ग्रोथ मज़बूत होगी। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी की ओर से की गई कहा गया कि यह डीमर्जर ACLT के नियमों के मुताबिक किया जाएगा.
टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के मुताबिक इस डीमर्जर से कंपनी बाजार में आने वाले अवसरों को अधिक तेजी के साथ भुना सकेगी। जिसके परिणामस्वरूप शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजन होगा। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि कंपनी वाणिज्यिक वाहनों, यात्री वाहनों और जगुआर लैंड रोवर वाहनों के लिए अलग-अलग रणनीतियों पर काम कर रही है। 2021 से सभी कंपनियों के अलग-अलग CEO हैं। कंपनी के डीमर्जर का प्रस्ताव बोर्ड के सामने आने वाले समय में रखा जाएगा.
नतीजों की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी ने यात्री वाहनों से 2.70 लाख करोड़ रुपये, जबकि कमर्शियल वाहनों से 70,816 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फरवरी ऑटो बिक्री के मुताबिक कंपनी ने 51,321 यात्री वाहन और 35,085 वाणिज्यिक वाहन बेचे थे।

