नई दिल्ली: कोविड 19 का अर्थव्यवस्था पर असर देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बड़ा एलान किया है. मांग बढ़ाने के लिए सरकार स्पेशल LTC कैश स्कीम लेकर आई है. इसका फाय दा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा. इस स्कीम में एलटीए के बदले कर्मचारियों को कैया बाउचर मिलेगा. हालांकि इसका इस्तेमाल 31 मार्च 2021 के पहले करना होगा. हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सरकार की कुछ गाइडलाइंस है, जिसका पालन करना होगा. माना जा रहा है कि इससे यात्रा मांग में बढ़ोत्तरी होगी.
इसके अलावा वित्त मंत्री ने दशहरा और दिवाली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वन टाइम इंटरेस्ट फ्री फैस्टिवल एडवांस का एलान किया है. इसके तहत कर्मचारी जरूरत पड़ने पर 10 हजार रुपये एडवांस ले सकेंगे. इस पर कोई भी ब्याज नहीं लिया जाएगा. इसे प्रीपेड रुपे कार्ड के जरिए लिया जा सकेगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात की जानकारी सोमवार को दी है. उन्होंने कहा कि इसका लाभ लेने के लिए सरकार की कुछ गाइडलाइंस है. इसके तहत वस्तु एवं सेवाओं के ऊपर किराए का तीन गुना अधिक खर्च करना होगा. लीव इनकैशमेंट यानी अवकाश नकदीकरण क्लेम के लिए उसके बराबर ही रकम खर्च करनी होगी. यह खर्च कर्मचारी को 31 मार्च 2021 के पहले ही यानी इसी वित्त वर्ष में करना होगा.
इसका लाभ लेने वाले कर्मचारी को 12 फीसदी या उससे ज्यादा ऊपर टैक्स स्लैब के वस्तु या सेवा पर खर्च करना होगा. जीएसटी वेंडर से ही सामाना लेना और भुगतान करना होगा. वहीं पेमेंट डिजिटल मोड से करना होगा, जिससे डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिले. क्लेम करने के लिए बाद में जीएसटी इनवॉयस भी देनी होगी.

