नई दिल्ली: डैटसन ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नई 2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। जी हां निसान की स्वामित्व वाली कम्पनी डैटसन ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती BS6 हैचबैक कार रेडी-गो को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि 2020 रेडी-गो को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस 0.8 D वेरिएंट की कीमत 2.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नई रेडी-गो तीन इंजन-गियरबॉक्स कम्बिनेशन में उपबल्ध है। वहीं प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तुलना में एंट्री-लेव की कीमत 3,000 रुपए ज्यादा है, लेकिन रेडी-गो 0.8 T(O) और रेडी-गो 1.0 T(O)(मैन्युअल) वेरिएंट्स 54,000 रुपए बढ़ाई गई है। टॉप स्पेक रेडी-गो 1.0 T(O) AMT 40,000 रुपए महंगी है।
डैटसन रेडी-गो की कीमत 2.83 लाख से शुरू होती है जो 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
यह कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत है। कार का चारों वेरिएंट D, A, T, T(O) 0.8-लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है।
इनकी कीमत क्रमश: 2.83 लाख, 3.58 लाख, 3.80 लाख और 4.16 लाख रुपये है।
कार का T(O) वेरिएंट ही सिर्फ 1.0-लीटर इंजन के साथ आता है।
1.0-लीटर इंजन- मैनुअल मॉडल की कीमत 4.44 लाख और एएमटी मॉडल की 4.77 लाख रुपये है।

