Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»बदलाव का नया दौरः Dabur ने Indore में स्थापित की All-Women Production Line
    प्रेस विज्ञप्ति

    बदलाव का नया दौरः Dabur ने Indore में स्थापित की All-Women Production Line

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Dabur India
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वाटिका हेयर ऑयल रेंज के प्रोडक्शन में शामिल महिलाओं के सम्मान में रिलीज़ किया स्पेशल वीडियो; इस रेंज को ‘महिलाओं के द्वारा महिलाओं के लिए’ बनाया जाता है

    नई दिल्ली, 8 मार्च 2024: कार्यस्थल पर लिंग समानता को बढ़ावा देने के प्रयास में डाबर इंडिया लिमिटेड ने इंदौर के नज़दीक अब तक के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड प्लांट में 100 फीसदी महिला कर्मचारियों के लिए ऑल-वुमेन प्रोडक्शन लाईन की शुरूआत की है। इस प्रोडक्शन लाईन में 20 महिलाएं ‘वाटिका हेयर ऑयल्स की डाबर रेंज’ के प्रोडक्शन में शामिल होंगी। प्रोडक्ट्स की यह रेंज ‘महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए’ तैयार की जाएगी।

    इन ‘वाटिका वुमेन ऑफ सब्सटेंस’ के सम्मान में स्पेशल वीडियो का लॉन्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किया गया। अपने इन प्रयासों के द्वारा डाबर मैनुफैक्चरिंग इंडस्ट्री में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। कंपनी आने वाले समय में अपनी फैक्टरी में 30 और महिलाओं को शामिल करेगी।

    Dabur
    #image_title

    ‘डाबर हमेशा से सभी को रोज़गार के एक समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रही है। हम अपने सभी ओर्गेनाइज़ेशन्स में महिलाओं को पुरूषों के समान अवसर देना चाहते हैं। ऑल-वुमेन प्रोडक्शन लाईन की शुरूआत इसी दिशा में एक और कदम है, जो मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में महिलाओं की सक्रियता बढ़ाएगा, जहां आमतौर पर पुरूषों का बोलबाला रहता है। इस तरह स्थानीय महिलाओं को रोज़गार के अवसर मिलेंगे और उनके जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी।’ डाबर इंडिया लिमिटेड में एक्ज़क्टिव डायरेक्टर-एचआर श्री बिपलाप बक्शी ने कहा।

    इस ऑल-वुमेन प्रोडक्शन लाईन की स्थापना रु 550 करोड़ की ग्रीनफील्ड मैनुफैक्चरिंग युनिट में की जा रही है, जो मध्य प्रदेश में इंदौर के नज़दीक स्थित है। यह लाईन नैचुरल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स खासतौर पर हेयर ऑयल्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए स्थापित की गई है। इस लाईन में सालाना 2.5 मिलियन पैक से अधिक उत्पादन की क्षमता है और इसका संचालन 3 शिफ्ट्स में किया जाएगा।

    ‘हम कार्यस्थल पर लिंग समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना चाहते हैं, समाज में फैली गलत अवधारणाओं को दूर कर सभी को एक समान अवसर उपलब्ध कराना चाहते हैं। इस युनिट में महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए हेयर केयर प्रोडक्ट्स की रेंज बनाई जाएगी। ये प्रोडक्ट्स महिलाओं की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करेंगे और उपभोक्ताओं के साथ ब्राण्ड के रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाएंगे। इस तरह यह युनिट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी योगदान देगी।’ डाबर इंडिया लिमिटेड में ग्लोबल हैड ऑफ ऑपरेशन्स, श्री राहुल अवस्थी ने कहा।

    श्री अवस्थी ने कहा कि यह ऑल-वुमेन प्रोडक्शन लाईन- उत्पादकता, दक्षता, टीम की एकजुटता और गुणवत्ता को बढ़ाकर फैक्टरी की कुल उत्पादकता को 10 फीसदी तक बढ़ाने में कारगर साबित हुई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleस्वास्थ्य बीमा की तरफ महिलाओं की दिलचस्पी में इज़ाफ़ा
    Next Article जानिए निष्क्रिय डीमैट खाते को बंद करने की प्रक्रिया
    Finance Khabar

    Related Posts

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.