Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»स्वतंत्र दिवस पर Mahindra Thar से हटा आवरण
    ऑटोमोबाइल

    स्वतंत्र दिवस पर Mahindra Thar से हटा आवरण

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 15, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी मशहूर ऑफरोडिंग एसयूवी Mahindra Thar के नए अवतार को पेश किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ बाजार में उतारा गया है। फिलहाल कंपनी ने इसे प्रदर्शित मात्र किया है, इसे फेस्टिव सीजन के मौके पर आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

    Mahindra Thar के इस नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल से बेहतर बनाता है। कंपनी ने इसे पिछले मॉडल जैसा ही शेप दिया है, इसमें सर्कूलर हेडलाइट्स के साथ 7 स्लॉट ग्रिल, चंकी व्हील्स और बॉक्सी टेल लाइट दिया गया है। यह नई एसयूवी काफी हद तक Jeep Wrangler की याद दिलाता है, इसका ज्यादातर हिस्सा उससे ही मेल खाता है।

    नई 2020 Mahindra Thar को नए लैडर फ्रेम चेचिस पर तैयार किया गया है और इसमें न सस्पेंशन भी दिया गया है। इस एसयूवी को कंपनी ने कुल 6 रंगों के साथ बाजार में उतारा है, जिसमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे औश्र रॉकी बीज कलर शामिल है। कंपनी ने इस एसयूवी के एक्सटीरियर को बिल्कुल ही अलग लुक और डिजाइन दिया है, खासकर इसका फ्रंट ग्रिल बेहद ही अनोखा है।

    नई Mahindra Thar के इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसकी सीटिंग पोजिशन में देखने को मिला है। इसमें कंपनी ने फ्रंट फेसिंग सीट्स दिए हैं, और पीछे की पंक्ति की सीट को फोल्ड भी किया जा सकता है, जिससे आपको पर्याप्त बूट स्पेस भी मिलता है। इसके भीतर 7.0 इंच का ट्च स्क्रीन इन्फोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जिसे एप्पल कार प्ले और एंड्राएड ऑटो से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावां रूफ माउंटेड वेदर रेजिस्टेंट स्पीकर के साथ ही मल्टी इन्फो डिस्प्ले भी दिया गया है।

    एक बेहतर ऑफरोडर बनाने के लिए इसमें रियर व्यू कैमरा, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और पावर फोल्डिंग मिरर दिए गए हैं। इस एसयूवी के पिछली बेंच सीट को 50:50 के अनुपात में फोल्ड किया जा सकता है। इसके अलावां इसमें फैक्ट्री फिटेड हार्ड टॉप के साथ ही सॉफ‌्ट टॉप का भी विकल्प दिया है।

    कंपनी ने इस एसयूवी में सेफ्ट फीचर्स के तौर पर एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स, हिल स्टार्ट, ESP के साथ ही थ्री प्वाइंट सीट बेल्ट्स दिए गए हैं। यह सीट बेल्ट सभी चार पैसेंजर के लिए दिए गए हैं, जो कि आपके ऑफरोडिंग एक्सपेरिएंस को आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं।

    कंपनी ने इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है। इसके पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 2.0-लीटर की क्षमता का ‘mStallion’ पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है। जो कि 152hp की दमदार पावर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स बतौर स्टैंडर्ड और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स को विकल्प के तौर पर रखा गया है। वहीं इसके डीजल वर्जन में कंपनी ने 2.2-लीटर की क्षमता का कंपनी का पारंपरिक mHawk डीजल इंजन का प्रयोग किया है जो कि 132hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    नई Mahindra Thar में फोर व्हील ड्राइव सिस्टम को बतौर स्टैंडर्ड रखा गया है जो कि पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके अलावां इसमें 226mm का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जो कि किसी भी तरह के रास्ते पर आसानी से दौड़ सकता है। पानी के भीतर यह एसयूवी 650mm तक घुस सकती है और आसानी से बिना मुश्किल बाहर निकल सकती है। यह फीचर्स इसे एक बेहतर ऑफरोडर बनाते हैं।

    Mahindra Thar को आज केवल प्रदर्शित मात्र किया गया है, कंपनी इसे 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लांच करेगी। कंपनी इस एसयूवी को दो वर्जन में पेश करेगी जिसमें AX और LX शामिल है।

    mahindra thar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleम्यूच्यूअल फंडों में बढ़ा निवेश, जुलाई में 5.6 लाख निवेशक खाते जोड़े
    Next Article वॉरेन बफे ने बड़े वित्तीय संस्थानों में घटाई अपनी हिस्सेदारी
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.