Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»कोरोना वायरस ने LIC को दिया है ज़ोरदार झटका
    फीचर न्यूज

    कोरोना वायरस ने LIC को दिया है ज़ोरदार झटका

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 3, 2020Updated:April 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Corona
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने जहाँ शेयर बाजार को काफी नुकसान पहुंचाया वहीँ एलआईसी को कोरोना संकट के बीच शेयर बाजार ने करीब पौने 2 लाख करोड़ रुपये का जोरदार झटका दिया। जनवरी-मार्च तिमाही में एलआईसी के शेयर बाजार में निवेश की वैल्यू में 1.7 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। nseinfobase.com के डेटा के अनुसार 31 दिसंबर 2019 को एलआईसी के लिस्टेड शेयरों में निवेश की वैल्यू 6.04 लाख करोड़ रुपये थी, जो 31 मार्च तक गिर कर 4.24 लाख करोड़ रुपये रह गई। साथ ही 31 मार्च को एलआईसी की लिस्टेड भारतीय कंपनियों में हिस्सेदारी 3.88 फीसदी रह गई, जो अब तक की सबसे कम है। एलआईसी की लिस्टेड कंपनियों में सबसे अधिक हिस्सेदारी 5 फीसदी 30 जून 2012 को थी।

    कई पीएसयू और कर्ज से दबी कंपनियों में निवेश का एलआईसी के शेयर पोर्टफोलियो पर असर पड़ा है। जहां तक इसकी लिस्टेड कंपनियों में हिस्सेदारी का सवाल है तो एलआईसी का कुछ हिस्सा म्यूचुअल फंड्स ने हासिल कर लिया है। भारतीय शेयरों में सबसे प्रभावशाली निवेशक के रूप में जानी जाने वाली एलआईसी की हिस्सेदारी पर घरेलू म्यूचुअल फंडों ने कब्जा कर लिया है। दरअसल पिछले कुछ सालों में म्यूचुअल फंड्स की स्कीम में काफी निवेश बढ़ा है।

    टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग, इडेलवाइज फाइनेंशियल, जीआईसी हाउसिंग, केनरा बैंक, फ्यूचर ग्रुप और अनिल अंबानी के नियंत्रण वाली कंपनियों में एलआईसी की होल्डिंग मार्च तिमाही में 50 प्रतिशत से 70 प्रतिशत के बीच घट गई। वहीं जहां नुकसान का सवाल है तो एक एक्सपर्ट बताते हैं कि एलआईसी के पोर्टफोलियो में मौजूद कंपनियों के शेयरों में म्यूचुअल फंड और एफपीआई की तुलना में कोरोना के कारण हुई बिक्री के दौरान अधिक गिरावट देखी गई। इसका मुख्य कारण पोर्टफोलियो की क्वालिटी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleSBI और ICICI बैंक ने बचत खाते पर ब्याज घटाया
    Next Article शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 284 अंक बढ़कर बंद
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.