पिछले सप्ताह शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 2,03,116.81 करोड़ रुपये बढ़ा, जिसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक सबसे अधिक लाभ में रहे। पिछले सप्ताह बीएसई बेंचमार्क 1,906.33 अंक उछला और एनएसई निफ्टी 546.7 अंक चढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज , एचडीफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक विजेता रहे, जबकि भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर पिछड़ गए।
TCS का market valuation 62,574.82 करोड़ रुपये बढ़कर 16,08,782.61 करोड़ रुपये हो गया। HDFC Bank ने 45,338.17 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार मूल्यांकन 14,19,270.28 करोड़ रुपये हो गया। Infosys का market cap 26,885.8 करोड़ रुपये बढ़कर 7,98,560.13 करोड़ रुपये और Reliance Industries का मूल्यांकन 26,185.14 करोड़ रुपये बढ़कर 17,75,176.68 करोड़ रुपये हो गया। SBI का market cap 22,311.55 करोड़ रुपये बढ़कर 7,71,087.17 करोड़ रुपये और ICICI Bank का 19,821.33 करोड़ रुपये बढ़कर 9,37,545.57 करोड़ रुपये हो गया।
ITC का बाजार पूंजीकरण 7,256.27 करोड़ रुपये घटकर 5,89,572.01 करोड़ रुपये रह गया। Bharti Airtel का market cap 16,720.1 करोड़ रुपये घटकर 9,10,005.80 करोड़ रुपये हो गया।Hindustan Liver का बाजार मूल्यांकन 2,843.01 करोड़ रुपये घटकर 5,83,673.71 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 1,265 करोड़ रुपये घटकर 6,21,937.02 करोड़ रुपये रह गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही, जिसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

