Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»पहली तिमाही में चीन की GDP 18.3% बढ़ी
    अन्य

    पहली तिमाही में चीन की GDP 18.3% बढ़ी

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    China's GDP grew 18.3% in first quarter
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2021 की पहली तिमाही के दौरान चीन की जीडीपी बढ़कर 24.93 ट्रिलियन युआन यानी करीब 3.83 ट्रिलियन डॉलर तक जा पहुंची है. 2020 की पहली तिमाही के मुकाबले यह करीब 18.3 फीसदी अधिक है, जो चीन के इतिहास में किसी भी तिमाही के दौरान दर्ज की गई सबसे बड़ी ग्रोथ रेट है. हालांकि 18.3 फीसदी बढ़ोतरी के इस आंकड़े में पिछले साल की पहली तिमाही के लो बेस का बड़ा हाथ है.

    चीन की जीडीपी में बढ़ोतरी का तिमाही आंकड़ा इतना अधिक इसलिए दिख रहा है, क्योंकि 2020 की पहली तिमाही के दौरान चीन की अर्थव्यवस्था में कोरोना महामारी के चलते 6.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. साल 2020 की अंतिम तिमाही से तुलना करें तो 2021 की पहली तिमाही की जीडीपी सिर्फ 0.6 फीसदी ही बढ़ी है. 2020 की अंतिम तिमाही में चीन की जीडीपी, 2019 की अंतिम तिमाही के मुकाबले 6.5 फीसदी बढ़ी थी. जबकि 2020 की सालाना विकास दर 2.3 फीसदी रही है.

    2020 में चीन की ग्रोथ रेट उसकी पिछली विकास दरों के मुकाबले भले ही कम रही हो, लेकिन कोरोना काल में पॉजिटिव विकास दर हासिल करने वाला चीन दुनिया का इकलौता बड़ा देश रहा है. इसकी बड़ी वजह यह है कि चीन ने महामारी पर जल्दी काबू पाकर अपनी अर्थव्यवस्था को खोल लिया था, जबकि अमेरिका, यूरोप और जापान समेत दुनिया की ज्यादातर प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं कोरोना संकट से जूझने में लगी थीं.

    china
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleवेव सिटी की लक्ज़री रिहायशी परियोजना ‘वेरिडिया’ लांच
    Next Article सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.