शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में उस समय कोहराम जब सेंसेक्स सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में 1176.46 अंक गिरकर 78,041.59 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 364.2 अंकों की भारी गिरावट के साथ 23587.50 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में भारी गिरावट के कारण आज निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। आपको बता दें कि 19 दिसंबर को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.49 लाख करोड़ रुपये था, जो 20 दिसंबर को घटकर 4.40 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस तरह निवेशकों को एक दिन में 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीँ पिछले पांच दिनों की बात करें तो निवेशकों को 18 लाख करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है
निफ्टी में Trent, Tech Mahindra, M&M, IndusInd Bank, Axis Bank में सबसे ज्यादा गिरावट रही, जबकि Dr. Reddy’s Labs, Nestle India, ICICI Bank में बढ़त रही। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इसमें realty इंडेक्स में 4 फीसदी, auto, IT, capital goods, metal, telecom, PSU bank में 2-2 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी में रही, जिसमें 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।
बाजार में आज की गिरावट एफआईआई की बिकवाली में तेज बढ़ोतरी के कारण है। लगातार पांचवें सत्र में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट रही। ब्रिटेन का FTSE 100 0.3% गिरकर 8,078.21 पर और पेरिस का CAC 40 0.9% गिरकर 7,226.70 पर आ गया। जर्मनी का DAX 0.9% गिरकर 19,780.63 पर आ गया। S&P 500 फ्यूचर्स में 0.4% की गिरावट आई और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.2% की गिरावट आई। शुक्रवार को नवंबर की मुद्रास्फीति के आंकड़ों के जारी होने के बाद टोक्यो का निक्केई 225 इंडेक्स 0.3% गिरकर 38,701.90 पर आ गया। हांगकांग का हैंग सेंग 0.2% बढ़कर 19,720.70 पर पहुंच गया, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.1% गिरकर 3,368.07 पर आ गया, क्योंकि चीन के केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को अपनी ऋण प्राइम दरों को अपरिवर्तित रखा।

