भारतीय शेयर बाजार में कोहराम का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और लगातार 5वां दिन गिरावट में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 808.65 अंक गिरकर 81,688.45 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 200.25 अंक गिरकर 25,049.85 अंक पर बंद हुआ। कुल मिलकर इस सप्ताह सेंसेक्स में करीब चार हज़ार अंकों की गिरावट दर्ज की गयी जबकि निफ्टी में इस सप्ताह कुल 1129.10 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
आज सेंसेक्स की कंपनियों में से एक Mahindra & Mahindra के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। Bajaj Finance के शेयर 3.01 फीसदी, Nestle 2.85 फीसदी, Asian Paints 2.49 फीसदी, Bharti Airtel 2.09 फीसदी, Ultratech 1.99 फीसदी, ITC 1.86 फीसदी, Hindustan Uniliver1.60 फीसदी, Powergrid 1.57 फीसदी, HDFC Bank 1.51 फीसदी, Bajaj Finserv 1.47 फीसदी, Reliance 1.47 फीसदी, ICICI bank 1.38 फीसदी, NTPC के शेयर 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इनके अलावा Adani Ports, Kotak Mahindra Bank, JSW Steel, Maruti Suzuki, Titan, Larsen & Toubro, Sun Pharma और Tata Steel के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।
गिरावट के बीच Infosys के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.33 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। Tech mahindra के शेयर 0.83 फीसदी, Tata Motors के शेयर 0.51 फीसदी, Axis Bank के शेयर 0.50 फीसदी, TCS के शेयर 0.42 फीसदी, State Bank के शेयर 0.28 फीसदी, HCL tech के शेयर 0.27 फीसदी और Indusind Bank के शेयर 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

