पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 71,301.34 करोड़ रुपये बढ़ गया। एयरटेल, निवेशकों को कमाई कराने में सबसे आगे रही. समीक्षाधीन सप्ताह में Tata Consultancy Services, HDFC Bank, ICICI Bank, State Bank of India, Bharti Airtel, Hindustan Unilever और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। इससे इन कंपनियों के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशक अच्छा मुनाफा कमाते हैं। वहीं Reliance Industries, Infosys और Life Insurance Corporation of India की बाजार स्थिति में गिरावट आई।
पिछले सप्ताह रिकॉर्ड ऊंचाई के सिलसिले के बीच सेंसेक्स 374.04 अंक चढ़ा। Bharti Airtel का बाजार मूल्यांकन 38,726.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,448.44 करोड़ रुपये हो गया। SBI का बाजार पूंजीकरण 13,476.16 करोड़ रुपये बढ़कर 7,03,393.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,243.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,707.88 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मूल्यांकन 3,099.76 करोड़ रुपये बढ़कर 7,63,581.30 करोड़ रुपये हो गया।
ITC का बाजार पूंजीकरण 1,469.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,921.57 करोड़ रुपये और TCS का मूल्यांकन 1,157.79 करोड़ रुपये बढ़कर 14,87,070.15 करोड़ रुपये हो गया। Hindustan Unilever का मूल्यांकन 1,127.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,68,753.81 करोड़ रुपये हो गया. इस रुख के उलट Infosys का बाजार पूंजीकरण 15,875.81 करोड़ रुपये घटकर 6,71,121.34 करोड़ रुपये रह गया.
Reliance Industries का Market cap 15,391.94 करोड़ रुपये घटकर 20,01,358.50 करोड़ रुपये रह गया। Life Insurance Corporation of India का मूल्यांकन 6,166.87 करोड़ रुपये घटकर 6,48,596.89 करोड़ रुपये रह गया। टॉप 10 कंपनियों की सूची में Reliance Industries पहले स्थान पर रही. इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, ICICI Bank, SBI, Bharti Airtel, Infosys, LIC, Hindustan Unilever और आईटीसी का स्थान रहा।

