नई दिल्ली। अब एटीएम से रकम निकालते हुए दस हजार से उपर की निकासी पर मोबाईल पर आए ओअीपी के जरिए लेनदेन अंतिम रूप से संभव हो सकेगा। इसकी शुरुआत केनरा बैंक ने की है, एक दिन में 10,000 से अधिक की निकासी पर आपको ओअीपी से लेनदेन को अंतिम रूप देना पड़ेगा।
‘हम भारत में पहली बार ATM विथड्रावल के लिए OTP सुविधा की शुरुआत कर रहे हैं। अब हमारे एटीएम से विथड्रावल ज्यादा सुरक्षित होगा।’
-केनरा बैंक के ट्रवीट से मिली जानकारी के अनुसार
अमूमन नकद निकासी के दौरान पास में खड़े लोगों या फिर इलेक्ट्रानिक उपकरणों द्वारा ठगी का मामला सामने आता है इससे बचने के लिए केनरा बैंक ने यह शानदार कदम उठाया है। गौरतलब है कि इसी माह भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा था कि तकनीकी कारणों, जिनमें हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, कम्युनिकेशन से जुड़ी बाधाएं और एटीएम में कैश का न होना शामिल है, की वजह से ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है तो उसे वैलिड ट्रांजेक्शन नहीं माना जाएगा।

