Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»मंत्रीमंडल ने IDBI बैंक में 9,300 करोड़ के निवेश की दी मंजूरी: प्रकाश जावड़ेकर
    फीचर न्यूज

    मंत्रीमंडल ने IDBI बैंक में 9,300 करोड़ के निवेश की दी मंजूरी: प्रकाश जावड़ेकर

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को आईडीबीआई बैंक में 9,300 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की मंजूरी दे दी। इसका मकसद बैंक का पूंजी आधार बढ़ाना और इसे मुनाफे में लाना है। मंत्रिमंडल के निर्णयों के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इससे आईडीबीआई बैंक का कायाकल्प करने की प्रक्रिया पूरी होगी। बैंक को वापस लाभ में लाने के साथ ही बैंक सामान्य तौर पर कर्ज वितरण कार्य कर सकेगा। वहीं सरकार को उपयुक्त समय पर अपना निवेश वापस लेने का विकल्प भी इसमें होगा।

    उन्होंने कहा कि कुल 9,300 करोड़ रुपये की पूंजी जरूरत में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपनी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अनुरूप 4,743 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। शेष 49 प्रतिशत 4,557 करोड़ रुपये की राशि एक बारगी आधार पर सरकार इसमें डालेगी। उल्लेखनीय है कि आईडीबीआई बैंक में एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी जनवरी में बढ़ाकर 51 प्रतिशत कर दी। इसके बाद बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 86 प्रतिशत से घटकर 46.46 प्रतिशत पर आ गयी। एलआईसी बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ नियंत्रक भागीदार बन गयाय।

    पूंजी डालने के बाद आईडीबीआई बैंक खुद धन जुटाने में सक्षम होगा। इससे उसके अगले साल तक भारतीय रिजर्व बैंक के त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) के दायरे से बाहर आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “पूंजी डालने का यह काम एकदम नकदी रहित होगा। यह पूंजी पुनर्पूंजीकरण बॉंड के जरिये डाली जायेगी। सरकार बैंक में पूंजी डालेगी और बैंक उसी दिन उस पूंजी से सरकार के पुनर्पूंजीकरण बांड की खरीदारी करेंगे। इसका तरलता और चालू वर्ष के बजट पर भी कोई असर नहीं होगा।”

    आईडीबीआई बैंक में एक बारगी पूंजी डालने की जरूरत है ताकि उसके पुराने फंसे हुए कर्ज के हिसाब-किताब को साफ सुथरा किया जा सके। जून 2018 में इसका शुद्ध फंसा कर्ज 18.8 प्रतिशत था जो जून 2019 में घटकर आठ प्रतिशत रह गया है। इसके लिए पूंजी शेयरधारकों से आएगी। एलआईसी की इसमें 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है और बीमा नियामक उसे इससे अधिक की अनुमति नहीं देता है। पिछले साल अगस्त में मंत्रिमंडल ने बैंक में नियंत्रक हिस्सेदारी एलआईसी को बेचने की अनुमति दी थी। आईडीबीआई बैंक की देशभर में 800 शाखाएं और करीब डेढ़ करोड़ खुदरा ग्राहक हैं। बैंक के कर्मचारियों की संख्या 18,000 है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध घाटा 3,801 करोड़ रुपये रहा। यह 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में 2,410 करोड़ रुपये था।

    how to get loan from idbi bank IDBI bank आईडीबीआई बैंक
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleलगभग चालीस फीसद इन्टरनेट खरीददार करते हैं EMI पर Shopping
    Next Article सोने की कीमत में आई 538 रूपए की उछाल, दस ग्राम का रेट हुआ 38,987
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.