सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि पिछले कई दिनों से इस पीली धातु की कीमतों में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली. इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 62,630 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। पहले 24 कैरेट सोने का रेट 62,646 रुपये था. वहीं, चांदी की कीमत करीब 69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
IBJA की वेबसाइट के मुताबिक 22 कैरेट सोने का रेट 61,130 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का रेट 55,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का रेट 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का रेट 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के रेट में गिरावट देखी जा रही है। 24 कैरेट सोना 0.34 फीसदी या 6.80 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,044 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 22.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. कुछ दिनों पहले यूएस फेड द्वारा मौद्रिक नीति जारी की गई थी। उसके बाद से सोने और चांदी की कीमतें ऊपरी स्तर से नीचे आ गई हैं।
वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में कमी देखी जा रही है। 05 अप्रैल 2024 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 0.22 फीसदी गिरकर 62,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ रही है. वहीं, 05 मार्च 2024 के अनुबंध वाली चांदी का भाव 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 70,152 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट की वजह तेजी की पोजिशन में गिरावट आना है।

