लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया वित्त मंत्री चुना है। ब्रिटेन के Chancellor of the Exchequer साजिद जाविद के इस्तीफे के बाद सुनक को उनके पद के लिए चुना गया है। 39 साल के सुनक इसके पहले ट्रेजरी के चीफ सेक्रेटरी रह चुके हैं। खास बात यह है कि वो Infosys के फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं।
ऋषि सुनक जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं और रिचमंड से सांसद हैं। उन्हें पिछले साल जुलाई में ट्रेजरी का चीफ सेक्रेटरी चुना गया था।
सुनक का बिजनेस बैकग्राउंड रहा है। वो प्रतिष्ठित विन्चेस्टर कॉलेज के स्टूडेंट रहे। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स, फिलॉसफी और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने US के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया।
पॉलिटिक्स में आने से पहले उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs के साथ काम किया था और इसके बाद एक इन्वेस्टमेंट फर्म भी शुरू किया था।
ऋषि सुनक के पिता एक डॉक्टर थे और उनकी मां एक केमिस्ट की दुकान चलाती थीं। उनकी शादी भारतीय अरबपति और IT की दिग्गज कंपनी Infosys के को-फाउंडर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है।

