देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अगले महीने की शुरुआत में अपनी लोकप्रिय कार स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले कंपनी ने इसकी ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कई स्विफ्ट में कई अहम बदलाव करने जा रही है, जिसके तहत गाड़ी में 6 एयरबैग, एडीएएस जैसे कई अहम सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। बता दें, मारुति ने टोक्यो मोटर शो में चौथी जेनरेशन स्विफ्ट को पेश किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल में Z सीरीज का नया 1.2 लीटर थ्री-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह नया इंजन 90HP और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है। कंपनी इसे सीएनजी और हाइब्रिड विकल्प के साथ बाजार में ला सकती है। स्विफ्ट के फेसलिफ्ट में कई अहम डिजाइन बदलाव आने वाले हैं। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हैंड लैंप दिए जाएंगे। इसके डिजाइन में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक नई स्विफ्ट मौजूदा मॉडल से ऊंची होगी। यह पहले से 15 मिमी लंबा, 40 मिमी कम चौड़ा और 30 मिमी ऊंचा होगा। हालांकि, इसका व्हीलबेस मौजूदा मॉडल का 2,450 मिमी ही होगा। कंपनी ने इंटीरियर में भी अहम बदलाव किए हैं। अब इसके डैशबोर्ड में डुअल टोन थीम दी जाएगी। डैशबोर्ड कलर के अलावा कार में कई बदलाव होंगे, जो इसे काफी मॉडर्न बनाएंगे। इसमें डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। जिसमें एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

