पब्लिक सेक्टर के प्रतिष्ठित बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सभी ग्राहकों के लिए एक स्पेशल एफडी ऑफर जारी किया है। इस विशेष ऑफर में 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर निवेशकों को बैंक की ओर से 7.90 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किए गए पोस्ट के मुताबिक, इस 2 साल की विशेष सावधि जमा के तहत सीनियर वरिष्ठ नागरिकों को 7.90 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी और सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. यह ऑफर 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर लिमिटेड टाइम के लिए है। इस स्पेशल एफडी पर बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से लोन की सुविधा भी दी जा रही है.
बैंक ऑफ इंडिया में एफडी ब्याज दरें इस तरह है:
7 दिन से 45 दिन – 3.00 प्रतिशत, 46 दिन से 179 दिन – 4.50 प्रतिशत, 180 दिन से 269 दिन – 5.50 प्रतिशत, 270 दिन से एक वर्ष से कम तक – 5.75 प्रतिशत, 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम तक – 6.50 प्रतिशत, 2 वर्ष – 7.25 प्रतिशत, 2 वर्ष से अधिक से 3 वर्ष से कम – 6.75 प्रतिशत, 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम तक – 6.50 प्रतिशत, 5 वर्ष से 10 वर्ष तक – 6.00 प्रतिशत, एफडी की ब्याज दरों में 2 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये का बदलाव। बैंक ने अभी हाल ही में 2 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक की फिक्स्ड डिपाजिट जमा पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाये हैं. बैंक की ओर से 46 दिन से 90 दिन की एफडी पर 5.25 फीसदी, 91 दिन से 179 दिन की एफडी पर 6.00 फीसदी, 180 दिन से 210 दिन की एफडी पर 6.25 फीसदी, 211 दिन से एक साल से कम की एफडी पर ब्याज मिलेगा. फिक्स्ड डिपॉज़िट पर 6.50 फीसदी और एक साल की FD पर 7.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.

