1448 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 414 अंक फिसला
नई दिल्ली: शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन ‘काला दिन’ रहा। दुनियाभर के शेयर बाजारों पर कोरोना का असर हावी रहा, जिससे कारण घरेलू बाजार भी धड़ाम हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 1448.37 अंकों (3.64%) की गिरावट के साथ 38,297.29 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 414.10 अंक (3.56%) फिसलकर 11,219.20 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,087.47 का ऊपरी स्तर तथा 38,219.97 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने 11,384.80 का उच्च स्तर तथा 11,175.05 का निम्न स्तर छुआ।
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी के लगभग सभी शेयर लाल निशान पर देखे गए।
बीएसई पर 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर तो महज एक कंपनी का शेयर हरे निशान पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई पर 48 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली तथा 2 कंपनियों के शेयरों में लिवाली दर्ज की गई।

