अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) की ट्रेडिंग शुरू आज शुरू हो गयी लेकिन उससे पहले ही क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में 10% की बड़ी गिरावट आई है। हालाँकि बिटकॉइन ईटीएफ की लॉन्चिंग को अच्छी खबर माना गया था लेकिन मामला उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। बता दें कि अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की ट्रेडिंग शुरू होने के बाद बिटकॉइन की कीमत करीब 10 फीसदी गिरकर 42,000 डॉलर के करीब पहुंच गई.
अक्टूबर की शुरुआत से बिटकॉइन में 80 प्रतिशत की भारी तेजी दर्ज की गई थी। जब bitcoin etf ने अमेरिका में कारोबार शुरू किया तो पिछले हफ्ते बिटकॉइन $46,000 के उच्चतम स्तर और पिछले हफ्ते $49,000 के दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कॉइनडेस्क की रिपोर्ट के अनुसार, bitcoin etf खबर के बाद क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनबेस के शेयरों में 7.4 प्रतिशत की गिरावट आई। अब अहम सवाल यह है कि क्या बाजार तेजी बरकरार रख सकता है।
रिसर्च फर्म क्रिप्टोक्वांट ने पिछले महीने भविष्यवाणी की थी कि ईटीएफ अनुमोदन के बाद बिटकॉइन गिरकर 32,000 डॉलर हो जाएगा। अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पिछले हफ्ते कई स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी दे दी और इस फैसले के साथ, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी वैश्विक वित्तीय प्रणाली में शामिल हो गई। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) को मंजूरी न केवल एक परिपक्व बाजार का संकेत है, बल्कि नियामक अधिकारियों का समर्थन भी है। कुछ विश्लेषकों के अनुसार स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ में 100 अरब डॉलर का उत्पाद बनने की क्षमता है।

