वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार बड़ी गिरावट आई। निफ्टी 15,800 के स्तर से टूट गया। पावर छोड़कर BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स लुढ़के। दिग्गज प्राइवेट बैंकों ने दबाव बढ़ाया। मेटल और फाइनेंस शेयरों में मुनाफावसूली हावी रही।
आज भी इस शेयर में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश बैंड Jaguar Land Rover के वॉल्यूम में साल की पहली छमाही के दौरान सेमी कंडेक्टर शॉर्टेज की वदज से 36 फीसदी गिरावट आने की संभावना है। चिप सप्लाई की यह समस्या कंपनी पर भारी पड़ती दिख रही है।
सेंसेक्स पर आज महज 7 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 23स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं निफ्टी50 पर भी 7 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं जबकि 43 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी के सेक्टरल इंडेक्सेज की बात करें तो निफ्टी आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर इंडेक्सेज गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर इंडसइंड बैंक को छोड़कर शेष बैंकिंग शेयरों और रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक जैसे हैवीवेट्स शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स में गिरावट रही.
बीएसई सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक खरीदारी टेकएम के शेयरों में रही और इसके बाद बजाज ऑटो और पॉवरग्रिड में सबसे अधिक खरीदारी रही. बिकवाली की बात करें तो सेंसेक्स पर सबसे अधिक बिकवाली टाटा स्टील, सनफार्मा और एसबीआईएन में रही.

