फाइनेंस डेस्क – अगर आप पश्चिम बंगाल में रहते हैं और बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। 9 मई से 11 मई तक लगातार तीन दिन तक पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
क्यों बंद रहेंगे बैंक – छुट्टियों का कारण:
9 मई (गुरुवार) – रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक सभी बंद रहेंगे।
10 मई (शनिवार) – यह दूसरा शनिवार है, और आरबीआई के नियम के अनुसार देशभर के सरकारी बैंक इस दिन बंद रहते हैं।
11 मई (रविवार) – हर रविवार की तरह इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे।
यानी कुल मिलाकर 9, 10 और 11 मई को लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।
मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
आरबीआई की छुट्टी लिस्ट के मुताबिक, मई महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिनमें त्योहार, राज्यवार छुट्टियां और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं।
कुछ प्रमुख तारीखें:
12 मई – बुद्ध पूर्णिमा (कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे जैसे: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, शिमला आदि)
16 मई – राज्य दिवस (गंगटोक में बैंक बंद)
26 मई – काजी नजरुल इस्लाम जयंती (अगरतला में बैंक बंद)
29 मई – महाराणा प्रताप जयंती (शिमला में बैंक बंद)
अगर आपको बैंक की जरूरत इन छुट्टियों के दौरान पड़े, तो परेशान न हों। आप अपने बैंक के मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं:
UPI से ट्रांजेक्शन: ₹1 लाख तक भेज सकते हैं
FD, लोन, या अन्य सेवाएं: मोबाइल ऐप से अप्लाई कर सकते हैं
बिल पेमेंट, बैलेंस चेक, अकाउंट स्टेटमेंट: सब कुछ ऑनलाइन संभव है

