Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»उच्च ब्याज दर के साथ बजाज फिनसर्व ने की एनआरआई फिक्स्ड डिपॉजिट की घोषणा
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    उच्च ब्याज दर के साथ बजाज फिनसर्व ने की एनआरआई फिक्स्ड डिपॉजिट की घोषणा

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 20, 2019Updated:August 20, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    NRI FD
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • बजाज फाइनेंस लिमिटेड के एनआरआई एफडी में उच्च ब्याज दर, सुरक्षित निवेश, और कई अन्य आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं
    • 12 महीने से लेकर 36 महीनों की अवधि का लचीला विकल्प प्रदान करता है

    पुणे : बजाज फिनसर्व की ऋण देने वाली शाखा, तथा जमा राशि स्वीकार करने वाले गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (‘NBFC’), बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने एनआरआई के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट के अपने नए प्रस्ताव की घोषणा की है, जिससे उन्हें 8.95% तक के उच्च रिटर्न का लाभ मिलेगा। एनआरआई के लिए बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट में मल्टी-डिपॉजिट और नवीनीकरण की बेहद आसान सुविधाओं के साथ-साथ 12 महीने से लेकर 36 महीनों की अवधि के लचीले विकल्प की सुविधा भी उपलब्ध है। एनआरआई अपने एनआरओ अकाउंट के माध्यम से धनराशि जमा करके बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट में आसानी से निवेश कर सकते हैं।

    इस नए प्रोडक्ट के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, श्री सचिन सिक्का, चीफ़ बिजनेस ऑफिसर – रिटेल एंड कॉरपोरेट लायबिलिटीज़, ने कहा, “हमारा लक्ष्य भारतीय बाजार में निवेश करके उच्च रिटर्न पाने की इच्छा रखने वाले एनआरआई निवेशकों को सेवाएं मुहैया कराना है। फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प है और भारत का विनियामक माहौल एनआरआई द्वारा इस प्रकार के निवेश के लिए काफी अनुकूल है। बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट को उच्चतम स्थिरता रेटिंग दी गई है, जो निवेश की सुरक्षा को दर्शाता है।”

    विश्व बैंक की रिपोर्टों के अनुसार, भारत $79 बिलियन के साथ वर्ष 2018 में विदेशों से भेजी गई धनराशि का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता है। एनआरओ अकाउंट में बचत खाते की शेष राशि के तौर पर ₹800 बिलियन संचित हैं, जिन पर काफी कम रिटर्न मिलता है। वैश्विक बाजारों में अस्थिरता को देखते हुए, एनआरआई अपने देश में फिक्स्ड डिपॉजिट्स जैसे निवेश के पारंपरिक तरीकों पर विचार कर सकते हैं।

    बजाज फाइनेंस की फिक्स्ड डिपॉजिट की ख़ास बातें इस प्रकार हैं:

    एफडी पर उच्चतम ब्याज दर  

    बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट में उच्चतम रिटर्न दिया जाता है, और बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं होता है। संचयी सावधि जमा में 36 महीने के लिए निवेश करने वाले नए एनआरआई ग्राहकों के लिए ब्याज दर 8.60% तक हो सकती है; मौजूदा ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 8.85% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.95% तक जा सकती हैं।

    निवेश पर उच्चतम सुरक्षा

    बजाज फाइनेंस लिमिटेड को ‘BBB/ स्टेबल’ की दीर्घकालिक रेटिंग प्रदान की गई है जो भारत की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के बराबर है, साथ ही इस वर्ष S&P ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा ‘A-3’ की अल्पकालिक रेटिंग प्रदान की गई है। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट को CRISIL द्वारा FAAA तथा ICRA द्वारा MAAA की उच्चतम रेटिंग प्राप्त हुई है, जो आपके निवेश की उच्चतम सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

    डिपॉजिट की अवधि में लचीलापन

    बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने की योजना बना रहे एनआरआई 1 से लेकर 3 साल की अवधि का चयन कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, वे अनियमित अंतराल की लिक्विडिटी के साथ-साथ उच्च रिटर्न प्राप्त करने के लिए लैडरिंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी विचार कर सकते हैं।

    निवेशक निवेश की शुरुआत से पहले ही बेहद आसान फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर की मदद से अपने रिटर्न का पूर्वानुमान भी लगा सकते हैं। इससे उन्हें अपने निवेश की योजना बनाने में मदद मिल सकती है, ताकि वे अपनी पसंद के अनुरूप डिपॉजिट की अवधि का चयन कर सकें और निवेश कर सकें।

    मल्टी-डिपॉजिट

    एनआरआई एकल चेक के साथ, एक ही समय में कई एनआरआई सावधि जमाओं में निवेश कर सकते हैं। इससे उन्हें अलग-अलग आवेदन पत्र भरने और अलग-अलग भुगतान करने की परेशानी से मुक्ति मिलती है।

    नवीनीकरण

    व्यवहारिक ज्ञान रखने वाले ऐसे निवेशक, जो बजाज फाइनेंस एफडी में लंबी अवधि के लिए निवेश करने को इच्छुक हैं, वे निवेश के समय नवीनीकरण विकल्प का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद, वे 0.10% का नवीकरण लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

    निवेश पर कराधान

    हालांकि निवेशक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करके बहुत तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं, फिर भी निवेशकों को अपने निवेश पर लगने वाले करों पर भी विचार करना चाहिए। भारत में एनआरआई फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए लागू टीडीएस दरों की सूची इस प्रकार है।

    अगर जमा राशि पर वार्षिक ब्याज ₹50 लाख से कम है   अगर जमा राशि पर वार्षिक ब्याज ₹50 लाख से अधिक, लेकिन ₹1 करोड़ से कम है अगर जमा राशि पर वार्षिक ब्याज ₹1 करोड़ से अधिक है
    31.2%   34.32% 35.88%

    बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना बेहद सुविधाजनक है और निवेशक अपने एनआरओ बैंक अकाउंट से अपने चेक या आरटीजीएस / एनईएफटी के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल ऑनलाइन माध्यम से कुछ विवरण भरने होंगे, और वे सिर्फ ₹25,000 के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं। बजाज फाइनेंस लिमिटेड का एनआरआई फिक्स्ड डिपॉजिट, न्यूनतम जोखिम के साथ उच्चतम रिटर्न प्रदान करता है। बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट में 1,39,000 से अधिक ग्राहकों ने निवेश किया है, और डिपॉजिट बुक की कुल राशि ₹15000 करोड़ से अधिक है।

    बजाज फिनसर्व
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleम्यूचुअल फंड से बनाएं इमरजेंसी फंड
    Next Article अपने पूर्व-अनुमोदित ऑफर की जांच करें और बजाज फिनसर्व से पर्सनल लोन प्राप्त करें
    Finance Khabar

    Related Posts

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025

    5000 में शुरू करें FD: जब पॉकेट मनी ही सेविंग्स हो

    July 30, 2025

    SBI का करोड़ों ग्राहकों को झटका! ‘अमृत वृष्टि’ FD स्कीम पर ब्याज दरों में कटौती

    June 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.