Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने इंडस्ट्री में सबसे पहले सिस्टमेटिक डिपॉजिट प्लान लॉन्च किया
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने इंडस्ट्री में सबसे पहले सिस्टमेटिक डिपॉजिट प्लान लॉन्च किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 27, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • मासिक फिक्स्ड डिपॉजिट 5000 रुपए प्रति माह से शुरू
    • 12 से 60 महीने तक के लचीले कार्यकाल

    बजाज फिनसर्व की ऋण देने वाली और निवेश करने वाली शाखा बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने छोटी मासिक बचत के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश के अवसर तलाश करने वालों के लिए एक मासिक बचत योजना- सिस्टमेटिक डिपॉजिट प्लान शुरू की है।

    महज 5000 रुपए प्रति माह से शुरू करके निवेशक हर मासिक जमा की तिथि पर प्रचलित ब्याज दरों का लाभ उठा सकेंगे, जो उस विशेष जमा राशि पर लागू होते हैं। 6 से 48 तक की मासिक जमा संख्याओं की रेंज में निवेशक 12 से 60 महीने तक के कार्यकाल चुन सकते हैं। प्रत्येक मासिक जमा के लिए कार्यकाल की समाप्ति पर निवेश राशि और अर्जित ब्याज को मिलाकर बनने वाली परिपक्वता राशि निवेशकों के संबंधित खातों में जमा कर दी जाएगी।

    बजाज फाइनेंस लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर – रिटेल एंड कॉरपोरेट लायबिलिटीज, श्री सचिन सिक्का ने इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा: “सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान अपनी तरह की पहली ऐसी बचत योजना है, जो न सिर्फ धनी और संपन्न लोगों की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि बचत करने वाले आम लोगों के समूह तक भी पहुंचेगी।”

    यहां बताया गया है कि सिस्टमेटिक डिपॉजिट प्लान को कौन-कौन-सी बातें निवेश का एक असाधारण विकल्प बनाती हैं:

    1. भारत में पहली बार इंडस्ट्री की मासिक बचत योजना

    बजाज फाइनेंस लिमिटेड का सिस्टमेटिक डिपॉजिट प्लान एक अनूठी मासिक बचत योजना है, जो नकारात्मक रिटर्न के जोखिम के बगैर किसी भी सिस्टमेटिक डिपॉजिट प्लान से मिलने वाली सहूलियत और लाभ प्रदान करती है। यह नियमित बचतकर्ताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प है, जिन्हें किसी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने से पहले कोई बड़ी धनराशि जमा करके रखने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। इसके स्थान पर वे मासिक आधार पर सिस्टमेटिक डिपॉजिट प्लान के माध्यम से बचत कर सकते हैं।

    • निवेश करने में आसानी

    नियमित बचत करने वाले लोग सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान में हर महीने मात्र 5000 रुपए की राशि से बचत करना शुरू कर सकते हैं। यद्यपि प्रथम भुगतान चेक के माध्यम से करना होता है, लेकिन उसके बाद की जमा राशियां एक एनएसीएच अधिकार-पत्र के माध्यम से निवेशक के बैंक खाते से सीधे डेबिट की जाती हैं। निवेशकों के पास बजाज फाइनेंस के साथ की गई किसी भी अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट की ही तरह अपनी बचत को कभी भी प्री-मैच्योर तरीके से निकाल लेने का विकल्प उपलब्ध होगा।

    • एफडी के बदले लोन

    जो लोग निवेश की शुचिता को बरकरार रखते हुए नकद राशि की तरलता का सुभीता पाना चाहते हैं, उनके लिए बजाज फाइनेंस किसी एफडी के बदले में लोन लेने की इजाजत देता है, जो उनकी अल्पकालिक या अप्रत्याशित जरूरतों की पूर्ति करने हेतु उपयुक्त होता है।

    • न्यूनतम दस्तावेज

    खाता खोलने के लिए ग्राहकों को सामान्य केवाईसी दस्तावेज के साथ एक चेक और एनएसीएच अधिकार-पत्र जमा करने की जरूरत पड़ती है। सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान के तहत कोई संयुक्त जमा खाता भी खोला जा सकता है और यह किसी सामान्य बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही समान दिशानिर्देशों का पालन करेगा। जमाकर्ताओं को प्रथम भुगतान चेक द्वारा करना होगा ताकि बैंक खाता पंजीकृत हो जाए। उसके बाद के निवेश एनएसीएच अधिकार-पत्र के माध्यम से उनके पंजीकृत बैंक खाते से काट लिए जाएंगे।

    • कोई बाउंस शुल्क नहीं

    सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान की एक और लुभावनी खासियत यह है कि किसी किस्त का भुगतान चूक जाने पर निवेशक को कोई जुर्माना नहीं भरना पड़ता। इसी वजह से युवा बचतकर्ताओं के लिए यह प्लान एक उपयुक्त और आदर्श विकल्प बन जाता है, जो नकदी के अभाव में अक्सर जेब तंग रहने के बावजूद निवेश करने की तमन्ना रखते हैं।

    युवा ग्राहकों, जैसे कि पहली नौकरी करने वालों के लिए निवेश उतना ही आसान बना देना, जैसे कि वे ईएमआई पर कोई स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदा करते हैं, सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान की मूल प्रतिज्ञा है। यह खास प्लान उन निवेशकों के लिए एक वरदान है, जो अपने मासिक बजट की पाई-पाई का सदुपयोग करना चाहते हैं।

    bajaj Finance first Systematic Deposit Plan Fixed Deposit SDP
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबजट 2020: जीवन बीमा पॉलिसियों के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम में अलग-अलग कटौती की उम्मीद
    Next Article बजट 2020: आयकर छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.