मुंबई। एफएमसीजी, ऑटो, एनर्जी और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में नुकसान के कारण बाद सेंसेक्स 70.99 अंकों की गिरावट के साथ 40,938.72 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 32.75 अंकों की गिरावट के साथ 12,053.95 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में आईटीसी सबसे ज्यादा 1.97 फीसदी, टाटा स्टील में 1.80 फीसदी, एचयूएल 1.57 फीसदी, वेदांत 1.44 फीसदी, भारती एयरटेल 1.37 फीसदी और एम एंड 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
दूसरी ओर रुपए में कमजोरी के कारण आईटी शेयरों में तेजी रही। TCS में 2.70 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.60 प्रतिशत और HCL Tech में 1.57 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

