Author: News Desk
बैंकों की जमा वृद्धि दर सितंबर में दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जिसका कारण नवीन योजनाएं और उच्च दरों के माध्यम से देनदारियों को बढ़ाने के प्रयास हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 20 सितंबर, 2024 तक बैंकों की जमा वृद्धि 11.34 प्रतिशत रही, जबकि 6 सितंबर को यह 10.96 प्रतिशत थी। 28 जून, 2024 तक बैंकों की जमा वृद्धि दर 12.55 प्रतिशत रही। इसके बाद, 12 जुलाई से 6 सितंबर के बीच वृद्धि दर 10.64 प्रतिशत से 11.09 प्रतिशत के बीच रही। दूसरी ओर, इस अवधि में ऋण वृद्धि लगभग 13 प्रतिशत पर स्थिर…
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 584.81 अंकों की तेजी के साथ 81,634.81 अंकों पर और निफ्टी 50 भी 217.38 अंकों की तेजी के साथ 25,013.15 अंकों पर बंद हुआ। आज बाजार में शुरुआत से ही कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। लेकिन अंत में भारतीय बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की बात करें तो अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, लार्सन एंड ट्यूब्रो, NTPC , स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद…
देश के आठ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान आवासीय संपत्ति की बिक्री में पांच फीसदी की गिरावट आई है। एक रियल एस्टेट ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को भारत के आवासीय बाजार पर रियल इनसाइट नामक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म ने कहा कि आवासीय बिक्री में नए ऑफर में कमी और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ। खबर के मुताबिक जुलाई-सितंबर में कुल 96,544 इकाइयां बिकीं, जो 2023 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 1,01,221 इकाइयों से पांच फीसदी कम है। समीक्षाधीन अवधि में प्रमुख आठ बाजारों में लॉन्च की गई नई आवासीय इकाइयों…
कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जेवर एयरपोर्ट पर एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी यूपी सरकार किसानों की आय, कृषि उत्पादकता और संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूपी एग्रीज परियोजना के तहत जेवर एयरपोर्ट के पास एक्सपोर्ट हब स्थापित करने जा रही है। इस पहल को विश्व बैंक के सहयोग से क्रियान्वित किया जाएगा। इसके अलावा, 2 से 3 चयनित फसलों के बड़े पैमाने पर वैश्विक निर्यात की सुविधा के लिए कृषि विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, 2 से 3 विश्व स्तरीय हैचरी स्थापित करने की योजना है। अधिकारियों ने सोमवार को यहां…
भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली हावी हो गई है, ऐसे में अच्छी खबरें भी इसके किसी काम की नहीं हैं, सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर खरीदारी का माहौल रहा और सेंसेक्स निफ्टी की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई लेकिन एक घंटे बाद ही यह सारी बढ़त गायब हो गई और बड़ी गिरावट में बदल गई, बाद में कुछ रिकवरी हुई और बाजार अपने निचले स्तर से काफी ऊपर बंद हुआ, फिर भी गिरावट बड़ी थी। इन दिनों भारतीय शेयर बाजार मंदड़ियों की गिरफ्त में आ गया है और इसीलिए लोग हर तेजी को बाजार…
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किसी कंपनी को बहुत भारी पड़ सकती है, कुछ ऐसा ही ओला इलेक्ट्रिक कंपनी के साथ हुआ. उनके सीईओ भाविश अग्रवाल की एक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जो बहस शुरू हुई उसने एक झटके में कंपनी के शेयर को 9 प्रतिशत नीचे ला पटका। दरअसल ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ओला गीगाफेक्ट्री की एक तस्वीर अपनी आईडी से पोस्ट की जिसे 6 अक्टूबर को स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने रीपोस्ट करते हुए नितिन गड़करी को टैग कर दिया. उसके बाद भाविश अग्रवाल और कुणाल कामरा के बीच तीखी बहस शुरू…
बेहतर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार 7 अक्टूबर को तेज़ी में खुला ज़रूर मगर कारोबार के घंटे बाद ही वो बुरी तरह लुढ़क गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 आज 69.50 अंकों की बढ़त के साथ 25,084.10 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 238.83 अंक बढ़कर 81,927.29 पर खुला। ज्यादातर इंडेक्स मिले-जुले दायरे में खुले। ज़्यादातर इंडेक्स हरेन निशाँ में खुले मगर फिर बिकवाली हावी हुई और सुबह 11 बजे के करीब सभी इंडेक्स लाल निशान में पहुँच चुके हैं. सबसे ज़्यादा मार स्माल कैप, मिडकैप और कैपिटल गुड्स इंडेक्स को लगी हैं जहाँ बहुत बड़ी…
अमूल के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा है कि अमरीका के बाद अमूल अब यूरोपीय बाजार में प्रवेश करने के लिए तैयार है। शनिवार को निजी व्यवसाय प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई द्वारा आयोजित डॉ. वर्गीस कुरियन मेमोरियल लेक्चर में बोलते हुए मेहता ने कहा कि भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है और आने वाले वर्षों में दुनिया के कुल दूध उत्पादन का एक तिहाई हिस्सा भारत में होगा। मेहता ने कहा कि डेयरी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा है। अमूल द्वारा हाल ही में अमेरिका में पेश किए गए दूध के बारे में बात करते हुए मेहता…
भारतीय स्टेट बैंक चालू वित्त वर्ष में 10,000 नए कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बना रहा है। बैंक ने निर्बाध ग्राहक सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अपने डिजिटल चैनल को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण निवेश किया है। एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा, “हम प्रौद्योगिकी पक्ष के साथ-साथ सामान्य बैंकिंग पक्ष पर अपने कर्मचारियों को मजबूत कर रहे हैं। हमने हाल ही में प्रवेश स्तर और थोड़े उच्च स्तर पर लगभग 1,500 प्रौद्योगिकी लोगों की भर्ती की घोषणा की है।” शेट्टी ने कहा, “हमारी प्रौद्योगिकी भर्ती data scientists, data architects, network operators आदि जैसी ख़ास…
चीन सरकार द्वारा बाजार और अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए उठाए गए प्रोत्साहन उपायों के कारण वहां के शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। चीन में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड काफी आकर्षक हो गए हैं और बंपर रिटर्न दे रहे हैं। इन म्यूचुअल फंडों ने महज एक हफ्ते में औसतन 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। चीन के प्रोत्साहन पैकेज, ब्याज दरों में कटौती और लक्षित क्षेत्र समर्थन के कारण बाजार की धारणा काफी ऊपर चली गई है, जिसके कारण फंड काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो चीन केंद्रित फंड इस समय…
सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे कीमती कंपनियों में से 9 के मार्किट कैपिटल में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 4,74,906.18 करोड़ रुपये की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी फंडों की जारी बिकवाली के चलते पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4.53 प्रतिशत गिर गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,88,479.36 करोड़ रुपये घटकर 18,76,718.24 करोड़ रुपये रह गया। वहीँ HDFC Bank का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 72,919.58 करोड़ रुपये घटकर 12,64,267.35 करोड़ रुपये रह गया। ICICI Bank का market capital 47,461.13 करोड़…
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार से ज़बरदस्त बिकवाली की। इससे पहले विदेशी निवेशक तीन महीने तक शेयर बाजार में लगातार पैसा डाल रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद की घबराहट कम होने और भारतीय बाजारों में स्थिरता लौटने के बाद जून और जुलाई में विदेशी निवेशक लगातार खरीदार बने रहे। लेकिन अक्टूबर शुरू होते ही उन्होंने यू टर्न मारा और भारतीय बाजार से पैसा निकालना शुरू कर दिया। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के मुताबिक, 4 अक्टूबर तक एफपीआई ने भारतीय इक्विटी में 27,142 करोड़ रुपये की बिकवाली की। दलाल -स्ट्रीट के विशेषज्ञों…
स्विगी ने ‘बोल्ट’ लॉन्च करने के बाद ‘एक्सएल’ फ्लीट पेश किया है। यह सेवा हरियाणा चुनाव के दिन गुरुग्राम में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। अपनी सेवा के पहले दिन, स्विगी एक्सएल फ्लीट ने गुरुग्राम और बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्रों के 580 मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों को 3,500 भोजन वितरित किए। कंपनी ने चुनाव प्रक्रिया में अपने योगदान के तहत जिला प्रशासन को मुफ्त सेवा प्रदान की। कुल 20 इलेक्ट्रिक वाहनों ने भोजन पहुंचाया। 4 अक्टूबर को डिनर और 5 अक्टूबर को नाश्ता और दोपहर का भोजन डिलीवर किया गया। इससे कुछ घंटे पहले ही स्विगी ने ‘बोल्ट’ पेश…
निसान मोटर इंडिया ने बेहतर इंटीरियर और नए फीचर्स के साथ नई निसान मैग्नाइट लॉन्च की है। इसकी शुरूआती कीमत 5.99 लाख रुपये है। नई मैग्नाइट में स्टाइल्ड टर्न इंडिकेटर्स के साथ स्लीक LED हेडलैंप, 3D ग्रेडिएंट “हनीकॉम्ब” पैटर्न के साथ बेस्ट-इन-क्लास LED टेललैंप और मैग्नाइट की सिग्नेचर L-शेप्ड डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) हैं। इसके अलावा, नए मॉडल में आगे की तरफ़ नई फ्लोटिंग अपलिफ्टेड स्किड प्लेट, बड़ी और बोल्ड नई आकर्षक ग्रिल, बिल्कुल नया डुअल टोन R16 डायमंड कट अलॉय व्हील, फंक्शनल रूफ रेल्स (50 किलोग्राम क्षमता) और बेस्ट-इन-क्लास ग्राउंड क्लीयरेंस है। नई निसान मैग्नाइट 11 रंगों में उपलब्ध…
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते 5 कारोबारी दिनों में बाजार में जारी गिरावट के कारण शेयर बाजार के निवेशकों को 16.26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इन 5 दिनों की गिरावट के बाद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 16,26,691.48 करोड़ रुपये घटकर 4,60,89,598.54 करोड़ रुपये रह गया। सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 808.65 अंकों की गिरावट के साथ 81,688.45 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 200.25 अंकों की गिरावट के साथ 25,049.85 अंकों पर बंद हुआ। यह…
अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों से आर्थिक चिंताएं कम होने के कारण डॉव ने रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की. शुक्रवार को डॉव ने रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की और नैस्डैक 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ, क्योंकि उम्मीद से अधिक मजबूत जॉब्स डाटा रिपोर्ट ने उन निवेशकों को आश्वस्त किया, जोइसे लेकर चिंतित थे कि अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर हो सकती है। इस रिपोर्ट में दिखाया गया है कि सितंबर में अमेरिकी नौकरियों में छह महीनों में सबसे अधिक वृद्धि हुई और बेरोजगारी दर गिरकर 4.1% हो गई। न्यूयॉर्क में स्पार्टन कैपिटल सिक्योरिटीज के मुख्य बाजार अर्थशास्त्री पीटर कार्डिलो ने कहा…
इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर कंपनी महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड ने आज नए इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर, महिंद्रा ZEO के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की। ZEO दो वेरिएंट में उपलब्ध है। महिंद्रा ZEO को विशेष रूप से शहरी लॉजिस्टिक्स की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। महिंद्रा ZEO की शुरुआती कीमत 7.52 लाख रूपये है। डीजल SCV की तुलना में, ग्राहक महिंद्रा ZEO के साथ सात साल में 7 लाख रूपये तक बचा सकते हैं। महिंद्रा ZEO की मोटर 30 kW की पावर और 114 Nm का टॉर्क देती है। शक्तिशाली 21.3 kWh लिक्विड-कूल्ड बैटरी पावर-पैक परफॉरमेंस देती है।…
भारतीय शेयर बाजार में कोहराम का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और लगातार 5वां दिन गिरावट में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 808.65 अंक गिरकर 81,688.45 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 200.25 अंक गिरकर 25,049.85 अंक पर बंद हुआ। कुल मिलकर इस सप्ताह सेंसेक्स में करीब चार हज़ार अंकों की गिरावट दर्ज की गयी जबकि निफ्टी में इस सप्ताह कुल 1129.10 अंक की गिरावट दर्ज की गई। आज सेंसेक्स की कंपनियों में से एक Mahindra & Mahindra के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। Bajaj Finance के शेयर 3.01 फीसदी, Nestle 2.85…
विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान और इज़राइल के बीच मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है। कच्चे तेल की कीमतों में परिणामी उछाल अब तक बहुत ज़्यादा नहीं रहा है, 1 से 4 अक्टूबर के बीच ब्रेंट क्रूड में 5 डॉलर प्रति बैरल से भी कम की बढ़ोतरी हुई है। ऐतिहासिक रूप से, ऐसा केवल तभी होता है जब कच्चे तेल की कीमतें 10 डॉलर प्रति बैरल या उससे ज़्यादा बढ़ती हैं, जिससे भारत का चालू खाता घाटा 0.55 प्रतिशत बढ़ जाता है। CPI मुद्रास्फीति में 0.3 प्रतिशत या…
अरबपतियों की दुनिया में एक बड़ा बदलाव करते हुए, मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 2024 में ज़करबर्ग की कुल संपत्ति $206.2 बिलियन तक पहुँच गई, जो बेजोस की $205.1 बिलियन से अधिक है। इस छलांग के बावजूद ज़करबर्ग टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से पीछे हैं जो ज़करबर्ग से लगभग $50 बिलियन अधिक की कुल संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग के दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों के…
