अलीबाबा की फिनटेक कंपनी Ant Group के आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला है. हांगकांग और शंघाई दोनों जगह की लिस्टिंग में 30 लाख करोड़ (3 ट्रिलियन डॉलर) मूल्य की बिडिंग हुई है. यह रकम कितनी अधिक है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यह भारत की जीडीपी से भी अधिक है. जैक मा के स्वामित्व वाली इस कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग हांग कांग और शंघाई के स्टॉक एक्सचेंजों पर अगले महीने 5 नवंबर से शुरू हो सकती है. एंट फाइेंसियल की योजना 2.54 लाख करोड़ (34.4 बिलियन डॉलर) का फंड इकट्ठा करने का है
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ऐंट ग्रुप के आईपीओ की बिडिंग के लिए लोग इतने उत्साहित थे कि एक ब्रोकरेज का प्लेटफॉर्म ही क्रैश कर गया. हांग कांग लिस्टिंग में बुक बिल्डिंग सोमवार से शुक्रवार तक होती है जबकि शंघाई शेयर्स एक दिन गुरुवार को खुले थे.

