चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मा (Jack Ma) के Ant ग्रुप का IPO शंघाई और हॉन्ग कॉन्ग में सस्पेंड हो गया है. यह आईपीओ 34.5 अरब डॉलर का था और दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला था. शंघाई और हॉन्गकॉन्ग के एक्सचेंज ने मंगलवार को इसका एलान किया. Ant Group में जैक माम की अलीबाबा की 33 फीसदी हिस्सेदारी है.
शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंधन ने मंगलवार को Ant की इंडस्ट्री में नियामकीय बदलावों और डिस्क्लोजर जरूरतों को पूरा करने में संभावित असफलता का हवाला देते हुए, आन्ट ग्रुप के आईपीओ को सस्पेंड कर दिया. हालांकि इस बारे में डिटेल का खुलासा नहीं किया गया है. बाद में हॉन्ग कॉन्ग एक्सचेंज ने भी दुनिया के सबसे बड़े आईपीओ को सस्पेंड कर दिया.

