नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोरोना संकट के कारण उपजी आर्थिक चुनैतियों का सामना करने के लिए Covid-19 कोविड से प्रभावित सेक्टर्स के लिए 1.1 लाख करोड़ के लोन गारंटी स्कीम का ऐलान। इस योजना के तहत के तहत हेल्थकेयर सेक्टर को 50,000 करोड़ और दूसरे सेक्टर्स के लिए 60,000 करोड़ रुपये के लोन गारंटी की घोषणा की गई है।
इसके साथ ही वित्त मंत्री ने 1.5 लाख करोड़ रुपये के एडिशनल इमर्जेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम की घोषणा की है, जिसका सेक्टर-वाइज एलोकेशन जरूरत के हिसाब से फाइनलाइज किया जाएगा।
हेल्थकेयर के लिए जो 50,000 रुपये की लोन गारंटी मिलेगी, उसमें गारंटी कवरेज 50% एक्सपैंशन के लिए मिलेगा और 75% गारंटी कवरेज नए प्रोजेक्ट्स के लिए मिलेगा। इसमें 3 साल के लिए 100 करोड़ रुपये का अधिकतम लोन मिलेगा।
लोन गारंटी स्कीम के तहत हेल्थ सेक्टर के लिए 100 करोड़ का अधितकम लोन अमाउंट रखा गया है। जबकि इस पर अधिकतम ब्याज दर 7.95 फीसदी लगेगा। वहीं, दूसरे सेक्टरों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8.25% रखा गया है। इसके कवरेज में जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जाएगा। गारंटी के बिना नॉर्मल इंटरेस्ट रेट 10 से 11% है।
क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत कोविड से प्रभावित 25 लाख से अधिक लोगों को 3 साल के लिए 1.25 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। इस लोन पर लगने वाले इंटरेस्ट रेट बैंकों के लिए तय MCLR से 2% अधिक होगा। 25 लाख लोगों को माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस के जरिए इस लोन का मिलेगा फायदा।
वित्त मंत्री ने 11,000 रजिस्टर्ड टूरिस्ट गाइड्स और ट्रेवल एंड टूरिज्म सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स को इस राहत पैकेज के जरिये वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है। मान्यता प्राप्त गाइड्स को 1 लाख तक और मान्यता प्राप्त ट्रैवल और टूरिज्म के स्टेकहोल्डर्स को 10 लाख तक का 100 फीसदी गारंटीड लोन मिलेगा। इस पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगेगी।

