Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एमवे ने ‘फिट है तो हिट है’ डिजिटल सत्रों का शुभारंभ किया
    प्रेस विज्ञप्ति

    एमवे ने ‘फिट है तो हिट है’ डिजिटल सत्रों का शुभारंभ किया

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इन वर्चुअल सत्रों के माध्यम से हेल्दी लिविंग, फिटनेस, संतुलित आहार और सप्लीमेंटेशन के महत्व का किया प्रचार~

    नई दिल्ली : हेल्दी लिविंग को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए फिटनेस को सर्वोपरि रखने के साथ देश की अग्रणी डायरेक्ट सेलिंग एफएमसीजी कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने अपनी पहली वर्चुअल फिटनेस सीरीज ‘फिट है तो हिट है’ लॉन्च की। भारत सरकार की पहल – फिट इंडिया मूवमेंट का समर्थन करते हुए यह प्रमुख वेलनेस ब्रांड स्वस्थ जीवन शैली, फिटनेस, संतुलित आहार और सप्लीमेंटेशन के महत्व संबंधी प्रचार और जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। घंटे भर के सत्र में 2000 से अधिक डायरेक्ट सेलर्स और उपभोक्ताओं ने शिरकत की।

    इस पहल के बारे में टिप्पणी करते हुए गुरशरण चीमा, एमवे इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, नॉर्थ एंड साउथ ने कहा, “वर्तमान महामारी ने उपभोक्ता व्यवहार में तीव्र बदलाव किया है, स्वस्थ जीवन और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जागरूकता और प्रशंसा में वृद्धि के साथ उपभोक्ता फिट रहने के लिए नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। एक अग्रणी स्वास्थ्य और वैलनेस ब्रांड के रूप में हम विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हेल्दी लिविंग को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि फिटनेस एक जीवन शैली संबंधी पसंद है, जो सिर्फ शारीरिक ही नहीं होती, बल्कि इससे कहीं परे तक जाती है। इसने लोगों को अपना समग्र कल्याण सुनिश्चित करने के लिए और अधिक चौकन्ना एवं जागरूक बना दिया है, जो कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण बदलाव है। अपने डायरेक्ट सेलर्स, विशेष रूप से स्वास्थ्य के प्रति उत्साही लोगों के सहयोग से हम समुदायों का निर्माण कर रहे हैं और हेल्दी लिविंग, संतुलित आहार से जुड़े लाभ, साथ ही ठीक ढंग से काम करने के लिए शरीर की पोषण संबंधी आवश्यकता से जुड़ी जानकारी का आदान-प्रदान करने एवं साथ जुड़ने के लिए लोगों को एक साथ ला रहे हैं। इसके लिए हमने ‘फिट है तो हिट है‘ सीरीज का शुभारंभ किया है, ताकि अपने डायरेक्ट सेलर्स और उपभोक्ताओं के साथ अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बना सकें। दोनों सत्रों के लिए अपने डायरेक्ट सेलर्स और उपभोक्ताओं, विशेष रूप से युवा डायरेक्ट सेलर्स की ओर से मिले भारी समर्थन को देखकर हम अत्यंत उत्साहित हैं।”

    अल्ट्राथॉन रनर, अपूर्वा छिकारा के साथ पहले सत्र की सफलता के बाद हमने सीरीज के दूसरे सत्र का आयोजन टेडएक्स स्पीकर, रनर, माउंटेनियर एवं फिटनेस विशेषज्ञ कैप्टन धर्मवीर सिंह से आकर्षक संवाद करने के साथ किया। सत्र के दौरान कैप्टन धर्मवीर सिंह ने प्रतिभागियों के साथ अपने फिटनेस मंत्र और स्वास्थ्य संबंधी टिप्स साझा किए। उन्होंने संतुलित पोषण युक्त आहार के महत्व और हेल्दी लिविंग हासिल करने में सहायक सप्लीमेंटेशन की भूमिका पर जोर दिया। शरीर के समुचित ढंग से कार्य करने के लिए पोषण संबंधी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद करने के लिए प्राथमिक पसंद के तौर पर उन्होंने एमवे की डाइटरी सप्लीमेंट्स की न्यूट्रीलाइट रेंज पर प्रकाश डाला।

    ’फिट है तो हिट है’ सीरीज का उद्देश्य अपने डायरेक्ट सेलर्स के बीच सामुदायिक निर्माण की भावना को बढ़ावा देना और समान सोच वाले ऐसे लोगों को एक साथ लाना है, जो फिटनेस को लेकर समान उत्साह रखते हों। ये समुदाय एमवे के डायरेक्ट सेलर्स को बातचीत के पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़ने और एक मंच के रूप में सोशल मीडिया का उपयोग करके साझा हितों के संबंध में प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कार्य करते हैं। डिजिटलीकरण की लहर को आत्मसात करते हुए एमवे ने इन पहलों को वर्चुअल बनाकर एक नया आयाम दिया है और उपभोक्ताओं के एक बड़े समूह तक पहुंचने में सफलता हासिल की है।

    सप्लीमेंटेशन के लिए प्लांट-बेस्ड अप्रोच में 80 साल से भी अधिक की मजबूत विरासत के साथ एमवे का न्यूट्रीलाइट दुनिया का नंबर 1 बिकने वाला विटामिन और डाइटरी सप्लीमेंटरी ब्रांड है। डाइटरी सप्लीमेंट्स की न्यूट्रीलाइट रेंज विशेष रूप से उन शहरी भारतीयों की सहायता के लिए तैयार की गई है, जो स्वस्थ तो रहना चाहते हैं, लेकिन अक्सर अनजाने में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की अपनी दैनिक आवश्यकताओं को मिस करते हैं। इन सत्रों में जिन उत्पादों पर ध्यान केंद्रित किया गया, उनमें न्यूट्रीलाइट ऑल प्लांट प्रोटीन, न्यूट्रीलाइट ट्रेडिशनल हर्ब्स रेंज, न्यूट्रीलाइट ओमेगा, न्यूट्रीलाइट डेली औरन्यूट्रीलाइट कैल मैग डीशामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएक अगस्त से लागू होगी शेयरों को गिरवी, पुन: गिरवी रखने की व्यवस्था
    Next Article कोरोना के चलते भारत में बिगड़ी सोने की डिमांड: WGC
    News Desk

    Related Posts

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.