Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»मंदी की आशंकाओं के बीच रिलायंस में कॉस्ट कटिंग की खबर
    अन्य

    मंदी की आशंकाओं के बीच रिलायंस में कॉस्ट कटिंग की खबर

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    reliance
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया में मंदी की आशंकाओं के बीच देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री में पिछले एक साल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छटनी हुई है। कंपनी ने अपनी एनुअल जनरल रिपोर्ट में कर्मचारियों की संख्या कम करने की बात कही है। कंपनी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज में कुल कर्मचारियों की संख्या 3,89,000 थी, जिसे 2024 में घटाकर 3,47,000 कर दिया गया है।

    रिलायंस ग्रुप ने सबसे ज्यादा कॉस्ट कटिंग रिलायंस रिटेल वर्टिकल में की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक साल पहले की तुलना में वित्त वर्ष 24 में अपने कर्मचारियों की संख्या में करीब 11 फीसदी या 42,000 की कटौती की है, जो लागत दक्षता और खासकर रिटेल सेक्टर में कम हायरिंग को दर्शाता है, जिसमें स्टोर बंद होने और धीमी विकास दर भी देखी गई। आरआईएल की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक नई भर्तियों की संख्या में एक तिहाई से ज्यादा की कटौती कर 1,70,000 कर दी गई है।

    रिलायंस समूह में कर्मचारियों की संख्या में कमी का एक बड़ा हिस्सा इसके खुदरा कारोबार में था, जो पिछले वित्त वर्ष में आरआईएल के 2,07,000 कर्मचारियों का लगभग 60% था, जबकि वित्त वर्ष 23 में यह 2,45,000 था। जियो ने भी अपने कर्मचारियों की संख्या को वित्त वर्ष 24 में घटाकर 90,000 कर दिया, जो एक साल पहले 95,000 था। आरआईएल ने कहा कि वित्त वर्ष 24 में स्वैच्छिक छंटनी की संख्या वित्त वर्ष 23 की तुलना में बहुत कम रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं की लागत में 3% की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 25,699 करोड़ रुपये हो गई है। यानी कंपनी पर इतने पैसे का अतिरिक्त भार है। वित्त वर्ष 23 में एक साल पहले की तुलना में इसमें 33% की वृद्धि हुई थी। वर्ष 2022-23 के दौरान, रिलायंस रिटेल ने 3,300 से अधिक नए स्टोर खोलकर अपने भौतिक स्टोर नेटवर्क का विस्तार किया, जिससे वर्ष के अंत में कुल स्टोर की संख्या 18,040 हो गई।

    cost cutting recession Reliance
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअब दिनों में नहीं, घंटों में क्लियर होगा चेक
    Next Article मौद्रिक नीति के फैसले के बीच गिरा शेयर बाजार
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.