अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ में 42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जोकि मुख्य रूप से सीमेंट की कमजोर कीमतों और सुस्त मांग के कारण 456 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, परिचालन से समेकित राजस्व में मामूली 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 7,516 करोड़ रुपये हो गया।
सीमेंट क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी का लाभ बाजार की उम्मीदों से कम रहा। ब्रोकरेज कंपनियों के ब्लूमबर्ग पोल में अंबुजा सीमेंट्स का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 510 करोड़ रुपये और राजस्व 7,171 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।
सीमेंट की कमजोर कीमतों के बीच जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान प्राप्तियों पर दबाव रहा, जबकि भारी बारिश और श्रम तथा अन्य इनपुट की कमी के कारण मांग में वृद्धि कम हुई। अन्य सीमेंट कंपनियों की तरह, विश्लेषकों ने अंबुजा सीमेंट्स के राजस्व में धीमी वृद्धि और इसके मुनाफे में तेज गिरावट का अनुमान लगाया था।

