रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट आई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रिलायंस के शेयरों में गिरावट आई। इसका असर मुकेश अंबानी की नेटवर्थ पर देखने को मिला. वहीं, भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी शुक्रवार को गिरावट आई।
भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, शुक्रवार को मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 2.30 अरब डॉलर यानी 19,177 करोड़ रुपये घट गई। इसके साथ ही मुकेश अंबानी की नेटवर्थ घटकर 111 अरब डॉलर हो गई है। वह वर्तमान में दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस साल अब तक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 14.3 अरब डॉलर बढ़ी है।
अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की बात करें तो वह इस समय दुनिया के 14वें सबसे अमीर शख्स हैं। गौतम अडानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 611 मिलियन डॉलर (50.94 अरब रुपये) की गिरावट आई। इससे गौतम अडानी की कुल संपत्ति गिरकर 98.5 अरब डॉलर हो गई है. इस साल अब तक गौतम अडानी की नेटवर्थ 14.2 अरब डॉलर बढ़ी है।

