Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»फेस्टिव सीजन के लिए Amazon ने कसी कमर
    अन्य

    फेस्टिव सीजन के लिए Amazon ने कसी कमर

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया (Amazon India) आगामी त्यौहारी मौसम से पहले अपने डिलीवरी नेटवर्क का विस्तार कर रही है. इसके लिए कंपनी ने अतिरिक्त डिलीवरी स्टेशन स्थापित किए हैं और अपने प्लेटफॉर्म से किराना दुकानों को भी जोड़ रही है. कंपनी ने कहा कि उसके इस कदम से रोजगार पैदा करने में भी मदद मिलेगी. साथ ही त्यौहारी मौसम के दौरान अधिक तेजी से डिलीवरी करने में मदद मिलेगी.

    त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपने डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाते हुए नेटवर्क में 10 हजार से भी अधिक डिलीवरी पार्टनर्स जोड़े हैं. कंपनी ने अपनी सीधी पहुंच बढ़ाने के लिए कई दूरदराज के उत्तरपूर्वी शहरों जैसे कि चम्फाई, कोलासिब, लुमडिंग और मोकोकचुंग के डिलीवरी स्टेशनों सहित देशभर में डिलीवरी सर्विस पार्टनर्स द्वारा संचालित लगभग 200 डिलीवरी स्टेशनों को भी शामिल किया है. अमेजन इंडिया के देशभर में करीब 250 और डिलीवरी सर्विस पाटर्नर्स के माध्यम से चलने वाले 1,500 से अधिक डिलीवरी स्टेशन हैं. इनका परिचालन देशभर में 280 से अधिक उद्यमी करते हैं.

    कंपनी ने अपने डिलीवरी कार्यक्रमों के साथ-साथ फ्लैगशिप प्रोग्राम ‘आई हैव स्पेस ’(IHS) को भी मजबूत किया है. इसमें अब तक 350 शहरों के करीब 28,000 से अधिक दुकानें और किराना स्टोर शामिल हो चुके हैं. ‘आई हैव स्पेस’ प्रोग्राम के तहत अमेजन इंडिया स्थानीय स्टोर मालिकों के साथ साझेदारी करके 2 से 4 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को प्रोडक्ट डिलीवर करती है. इससे वे नियमित आय को बढ़ा सकते हैं और स्टोर को बेहतर बना सकते हैं.

    इसके अलावा कंपनी ने पिछले चार महीनों में ‘अमेजन फ्लेक्स’ कार्यक्रम की पहुंच को लगभग दोगुना कर दिया है, जो अब भारत के 65 शहरों में सेवा प्रदान करता है. कंपनी ने बयान में कहा कि इस कार्यक्रम की वृद्धि का श्रेय डिलीवरी पार्टनर को दी जाने वाली फ्लेक्सिबिलिटी को जाता है, जिससे वे अपने शेड्यूल के अनुसार काम कर सकते हैं. साथ ही अमेजन पैकेज की डिलीवरी करके प्रति घंटे 120 से 140 रुपये तक की अतिरिक्‍त कमाई कर सकते हैं.

    Amazon
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleहुंडई ने दिखाई RM20e इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की झलक
    Next Article अडाणी एंटरप्राइजेज ने ढाई दशक में 1 रुपये को बनाया 800 रुपये!
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.