नई दिल्ली: ऐमजॉन इंडिया ने आज भारत में अपने विक्रेताओं के लिए पूरी तरह से मुफ्त कोविड-19 स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने की घोषणा की। यह बीमा कोविड-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती होने और उपचार के साथ-साथ एम्बुलेंस सहायता और आईसीयू शुल्क संबंधी 50,000 रुपये तक के खर्च को कवर करने में मदद करेगा और यह एक्टिवेशन के बाद एक वर्ष तक मान्य रहेगा।
ऐमजॉन इस स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम का पूरी तरह से वहन करेगा तथा ऐमजॉन ने पॉलिसी वितरण और दावों एवं प्रतिपूर्ति का प्रबंधन करने के लिए एको जनरल इंश्योरेंस (एको) के साथ भागीदारी की है। इससे जनवरी 2019 से लेकर 26 मई 2020 के बीच ऐमजॉन डॉट इन पर एक्टिव प्रोडक्ट लिस्टिंग करने वाले ऐमजॉन के लाखों विक्रेताओं को फायदा होगा।

