नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देश की टेलिकॉम कंपनियों की बल्ले-बल्ले है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन भारती एयरटेल में 2 अरब डॉलर (15000 करोड़) का निवेश कर सकती है।
मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। अप्रैल में सबसे पहले फेसबुक ने रिलायंस में 44 हजार करोड़ के करीब भारी निवेश किया था। उसके बाद से अब तक कंपनी में पांच निवेशक 78 हजार करोड़ का निवेश कर चुके हैं।

