नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 6 साल बाद दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन जाएंगे। जी हां दुनिया के अमीरों में शामिल अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 2026 तक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। फोर्ब्स के अनुसार 143 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की लिस्ट में नंबर 1 का खिताब हासिल करने वाले बेसोज 2026 तक दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं।
जेफ बेजोस अभी 143 बिलियन डॉलर यानी 14,300 डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। मालूम हो कि एक स्टडी के मुताबिक दुनिया के पहले खरबपति का खिताब हासिल करने में 56 साल के जेफ बेजोस को अभी 6 साल का वक्त और लग सकता है। उस वक्त उनकी संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 1 लाख करोड़ डॉलर के करीब पहुंच जाएगी।
दुनिया के पहले खबरपति बनते हुए उनकी उम्र 62 साल पहुंच जाएगी। वहीं जेफ बेजोस की संपत्ति में पिछले पांच साल में औसतन 34 फीसदी की ग्रोथ हुई है। फिलहाल उनकी संपत्ति 14,300 डॉलर है। वहीं इस खिताब को हासिल करने में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को 2033 तक का वक्त लग सकता है।

