Close Menu
    What's Hot

    Duelbits Forgot Password Recovery Solution

    May 19, 2026

    Download BetStrike APK for Exciting Betting Action Now

    May 19, 2026

    BetSea Minimum Deposit Low Amounts Available Now

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एयरटेल ने ब्लिंकिट के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को सिर्फ 10 मिनट में घर परमिल सकेंगे सिम कार्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    एयरटेल ने ब्लिंकिट के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को सिर्फ 10 मिनट में घर परमिल सकेंगे सिम कार्ड

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Airtel Partners with Blinkit
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एयरटेल ने ग्राहकों को सेल्फ-केवाईसी प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे ही तुरंत तथा सुरक्षित रूप से सिम को चालू करने की दी सुविधा

    मेरठ : भारती एयरटेल ने आज एक अग्रणी कदम उठाते हुए अपने ग्राहकों को दस मिनट के भीतर सिम कार्ड की डिलीवरी के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की । किसी टेलीकॉम कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली अपनी तरह की यह पहली सेवा अब तक देश के 16 शहरों में शुरू हो चुकी हैं। आने वाले समय में इस सेवा के अंतर्गत अन्य शहरों तथा कस्बों को जोड़ने की योजना है।

    भारती एयरटेल के कनेक्टेड होम्स के सीईओ और मार्केटिंग निदेशक सिद्धार्थ शर्मा ने इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा; “एयरटेल में हमारे हर कार्य का लक्ष्य ग्राहकों के जीवन को सरल बनाना है। आज हम 16 शहरों में ग्राहकों के घरों में 10 मिनट की सिम कार्ड डिलीवरी के लिए ब्लिंकिट के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। आने वाले समय में हम इस साझेदारी को दूसरे शहरों में भी विस्तारित करने की योजना बना रहे हैं।”

    यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह ग्राहकों को ₹49 के मामूली सुविधा शुल्क पर केवल 10 मिनट में उनके घर पर सिम कार्ड प्राप्त करने की सुविधा देती है। सिम कार्ड की डिलीवरी के बाद, ग्राहक आधार-आधारित केवाईसी प्रमाणीकरण के माध्यम से एक सरल एक्टिवेशन प्रक्रिया द्वारा नंबर को चालू कर सकते हैं। ग्राहकों के पास पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों योजनाओं में से चुनने या एयरटेल नेटवर्क में पोर्ट करने के लिए एमएनपी ट्रिगर करने का विकल्प होगा। प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए, ग्राहक ऑनलाइन लिंक पर जाकर सहज एक्टिवेशन अनुभव के लिए एक्टिवेशन वीडियो भी देख सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त, ऐसे सभी एक्टिवेशन के लिए, एयरटेल ग्राहकों के पास एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से सहायता केंद्र तक पहुँचने का विकल्प है , यदि उन्हें किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता हो। नए ग्राहक किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर 9810012345 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। सिम कार्ड की डिलीवरी के बाद, ग्राहकों के लिए 15 दिनों के भीतर सिम को एक्टिवेट करना अनिवार्य होगा, ताकि एक सहज और परेशानी मुक्त ट्रांज़िशन सुनिश्चित हो सके।

    ब्लिंकिट के संस्थापक और सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने कहा, “ग्राहकों का समय और परेशानी बचाने के लिए, हमने एयरटेल के साथ मिलकर चुनिंदा शहरों में ग्राहकों को सीधे सिम कार्ड डिलीवर करने के लिए साझेदारी की है, जिसकी डिलीवरी सिर्फ़ 10 मिनट में होगी। ब्लिंकिट डिलीवरी का कार्य देखेगी, जबकि एयरटेल ग्राहकों के लिए सेल्फ़-केवाईसी पूरा करने, अपना सिम एक्टिवेट करने और प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान में से चुनना आसान बनाने का काम करेगी। ग्राहक अपनी सुविधानुसार नंबर पोर्टेबिलिटी का विकल्प भी चुन सकते हैं।”

    इस लॉन्च के प्रारंभिक चरण में, सिम डिलीवरी सेवा 16 प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी, जिनमें दिल्ली, गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे महानगर शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleAirtel ने उत्तर प्रदेश में लॉन्च की IPTV सर्विस
    Next Article Dabur ने बद्दी में 16,800 किलोलीटर के सामुदायिक तालाब को पुनर्जीवित किया; जल सकारात्मकता के और करीब पहुंचा
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026

    गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

    May 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Ozwin Casino Withdrawal Fast and Reliable
    May 19, 2026
    21Bets Cash Out: Bet Smart Get Your Winnings Now
    May 12, 2026
    Art Casino Megaways Free: Kostenloses Spiel mit vielen Gewinnchancen
    May 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.