Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»Airtel ने उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और उत्तराखंड में बेहतर वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी के लिए अपने नेटवर्क को किया और भी मजबूत
    प्रेस विज्ञप्ति

    Airtel ने उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और उत्तराखंड में बेहतर वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी के लिए अपने नेटवर्क को किया और भी मजबूत

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Airtel
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • 40 जिलों में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का किया विस्तार
    • ग्राहकों को मिलेगी तेज ब्राउज़िंग स्पीड और बेहतर इनडोर कवरेज

    आगरा/मेरठ, 18 सितंबर, 2024: भारत के अग्रणी टेलीकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक, भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसने जुलाई 2024 में अधिग्रहित अतिरिक्त स्पेक्ट्रम की सफलतापूर्वक परिनियोजन किया है। 2100 बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के विस्तार से एयरटेल के 5जी/4जी नेटवर्क की क्षमताओं में वृद्धि होगी। इससे डेटा स्पीड में सुधार होगा और शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में ग्राहकों को घरों और इमारतों के अंदर बेहतर कवरेज उपलब्ध होगा।

    कंपनी द्वारा अधिगृहित अतिरिक्त स्पेक्ट्रम की तैनाती अब पूरी हो चुकी है और इसके परिणामस्वरूप आगरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, देहरादून आदि शहरों के ग्राहकों को वॉयस और डेटा दोनों पर बेहतर सर्विस क्वालिटी का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में यह विस्तार एयरटेल को हाइवे और रेल मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।

    सोवन मुखर्जी, सीईओ, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, ने कहा, “एयरटेल अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नए स्पेक्ट्रम के जुड़ने से अब राज्यभर में ग्राहक बेहतर कॉल कनेक्टिविटी, तेज डेटा स्पीड सहित पूरी तरह से बेहतर नेटवर्क का आनंद ले सकते हैं। हम उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और उत्तराखंड के ग्राहकों के प्रति समर्पित हैं और अपने ग्राहकों के लिए सेवा अनुभव को बेहतर बनाने वाली तकनीकों में निवेश करना जारी रखेंगे।”

    भारती एयरटेल ने हाल ही में संपन्न स्पेक्ट्रम नीलामी में 97 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है। इससे कंपनी ने न केवल समाप्त हो चुके स्पेक्ट्रम होल्डिंग्स को फिर से प्राप्त किया, बल्कि अपने सब-गीगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम का विस्तार भी किया और अपने कई हिस्सों में विभाजित स्पेक्ट्रम ब्लॉकों को कुशलतापूर्वक एक स्पेक्ट्रम में जोड़ा है। एयरटेल के पास मिड-बैंड स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा हिस्सा है। 900, 1800, 2100 और 2300 बैंड्स में विविध स्पेक्ट्रम होल्डिंग्स के साथ, कंपनी 5G और 4G नेटवर्क के साथ हाई-स्पीड डेटा सेवाओं की बढ़ती मांग को अच्छी तरह से पूरा करने के लिए तैयार है। कंपनी ने हाल ही में 5G के लिए मिड-बैंड स्पेक्ट्रम का पुनर्निर्माण भी शुरू किया है ताकि डेटा की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleयूएई ने भारतीयों के लिए शुरू की नई वीजा-ऑन-अराइवल नीति
    Next Article दूसरी तिमाही टेक महिंद्रा की आय में 153% की वृद्धि, लाभांश घोषित
    News Desk

    Related Posts

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.