Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»‘बोल्ट’ के बाद स्विगी ने लांच किया ‘एक्सएल’ फ्लीट
    अन्य

    ‘बोल्ट’ के बाद स्विगी ने लांच किया ‘एक्सएल’ फ्लीट

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    xl
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्विगी ने ‘बोल्ट’ लॉन्च करने के बाद ‘एक्सएल’ फ्लीट पेश किया है। यह सेवा हरियाणा चुनाव के दिन गुरुग्राम में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। अपनी सेवा के पहले दिन, स्विगी एक्सएल फ्लीट ने गुरुग्राम और बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्रों के 580 मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों को 3,500 भोजन वितरित किए। कंपनी ने चुनाव प्रक्रिया में अपने योगदान के तहत जिला प्रशासन को मुफ्त सेवा प्रदान की। कुल 20 इलेक्ट्रिक वाहनों ने भोजन पहुंचाया।

    4 अक्टूबर को डिनर और 5 अक्टूबर को नाश्ता और दोपहर का भोजन डिलीवर किया गया। इससे कुछ घंटे पहले ही स्विगी ने ‘बोल्ट’ पेश किया, जो 10 मिनट में खाद्य उत्पाद डिलीवर करने वाली सेवा है। हालांकि, यह सेवा फिलहाल चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है। स्विगी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की भी तैयारी कर रही है।

    पिछले कुछ हफ्तों से पायलट बेसिस पर चल रहे इस ‘एक्सएल’ फ्लीट को हरियाणा विधानसभा चुनाव के दिन शनिवार को गुरुग्राम में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। स्विगी ने कहा, “अपने आधिकारिक लॉन्च पर, स्विगी एक्सएल ईवी बेड़े ने गुरुग्राम और बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्रों में 580 से अधिक मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों को 3,500 खाद्य बक्से वितरित किए।

    यह सेवा जिला प्रशासन को निःशुल्क प्रदान की गई।” स्विगी ‘फूड मार्केटप्लेस’ के राष्ट्रीय व्यापार प्रमुख सिद्धार्थ भाकू ने कहा कि खाद्य वितरण सेवाएं भारत में खाद्य और पेय (एफ एंड बी) क्षेत्र के समग्र विकास में मदद कर रही हैं, जिससे नए उपभोग के अवसरों और आपूर्ति को बढ़ावा मिलता है और उपभोक्ता आधार का विस्तार संभव होता है। भाकू ने कहा कि आने वाले हफ्तों में यह सेवा और शहरों में शुरू की जाएगी।

    bolt sweegy XL fleet
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleनए फीचर्स के साथ निसान मैग्नाइट लॉन्च
    Next Article भारतीय बाज़ार से भागने लगे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.