जानकारों के मुताबिक जब सारे विकल्प समाप्त हो जांय तभी किसी व्यक्ति को पर्सनल लोन की तरफ जाना चाहिए। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि व्यक्तिगत लोन की ब्याज दर बहुत ज़्यादा होती है. इसलिए इसका चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। तो चलिए पर्सनल लोन के बारे हम आपसे कुछ जानकारियां साझा करते हैं.
सबसे पहले आपको जरूरी लोन अमाउंट तय कर लेना चाहिए। अमाउंट तय करने के बाद आप लोन अमाउंट और अवधि के आधार पर मासिक किस्तों की देनदारियों की गणना कर सकते हैं। अलग-अलग बैंकों या NBFC कंपनियों के लोन ऑफर की तुलना करने करके बेहतर विपकलप चुन सकते हैं. लोन की अवधि बहुत महत्वपूर्ण होती है. लंबी अवधि चुनने से आपका मासिक बोझ कम हो जाता है, लेकिन लोन अवधि के दौरान आपको कुल ब्याज ज्यादा देना पड़ता है। छोटी अवधि चुनने से आपकी मासिक क़िस्त तो बढ़ जाती है, लेकिन ब्याज भुगतान में बचत होती है। इसलिए ऐसी अवधि चुनें जो आपके लिए सबसे सही हो। ऐसे ऋणदाताओं की तलाश करें जो आपके बजट और पुनर्भुगतान क्षमता के अनुकूल अवधि विकल्प प्रदान करते हों।
पर्सनल लोन लेते समय ब्याज दरों को प्राथमिकता दें। कुल ऋण व्यय को कम करने के लिए सबसे कम संभव ब्याज दर प्राप्त करने का प्रयास करें। प्रतिष्ठित बैंक आमतौर पर निजी बैंकों या संस्थानों की तुलना में बहुत कम ब्याज दरें प्रदान करते हैं। सबसे कम ब्याज दर और लागत वाला सौदा खोजने के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाले ऑफरों से तुलना करें।
जब आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको प्रोसेसिंग शुल्क भी देना पड़ सकता है। यह शुल्क ऋण आवेदन को संभालने से जुड़ी प्रशासनिक लागतों को कवर करने के लिए लिया जाता है। बैंकों का मूल्यांकन करते समय, सबसे किफायती विकल्प निर्धारित करने के लिए उनकी प्रोसेसिंग फीस और ब्याज दरों दोनों पर विचार करें। यदि अन्य उधारदाताओं की तुलना में ब्याज दर काफी अधिक है और प्रोसेसिंग फी भी कम है, तो उसे वरीयता देने से बचें।

