आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (Aditya Birla Capital Ltd) और सन लाइफ इंडिया एएमसी (Sun Life India AMC) की स्वामित्व वाली ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी (Aditya Birla Sun Life AMC Ltd) को कंपनी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से IPO लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है।
आदित्य बिड़ला कैपिटल और सन लाइफ इंडिया एएमसी ने आज एक फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उनकी ज्वाइंट वेंचर कंपनी आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC प्राइमरी मार्केट से फंड जुटाने के लिए IPO लॉन्च करेगी। इसकी मंजूरी दोनों कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दे दी है।
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दोनों कंपनियों ने बताया कि वे इस IPO के जरिये कंपनी में अपनी कुल 13.5% हिस्सेदारी कम करेंगे। इस IPO में Aditya Birla Capital जहां 28,80,000 इक्विटी शेयर जारी करेगी, वहीं Sun Life AMC इस पब्लिक इश्यू के लिए 3.6 करोड़ से अधिक शेयर जारी करेगी।
आपको बता दें कि Aditya Birla Sun Life AMC आदित्य बिड़ला ग्रुप और सन लाइफ फाइनेंशियल की ज्वाइंट वेंचर में ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी है। इसमें आदित्य बिड़ला कैपिटल की 51% हिस्सेदारी है और सन लाइन की इसमे 49% हिस्सेदारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC अपने विस्तार के लिए फंडस जुटाना चाहती है। इसी मकसद से कंपनी 5000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO ला सकती है।

