सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत के बीच अडानी समूह के शेयरों में 8.25 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। समूह पर अमरीकी कोर्ट में रिश्वत के आरोपों के बाद काफी असर देखने को मिला था और ग्रुप कंपनियों के अधिकांश शेयरों में एक तेज़ गिरावट देखने को मिली थी लेकिन महाराष्ट्र में महायुति की ज़बरदस्त सफलता से अडानी ग्रुप कंपनियों के शेयरों में ज़बरदस्त तेज़ी दिखने को मिली। निवेशकों का ये भरोसा इसलिए भी वापस लौटा क्योंकि महाराष्ट्र में भाजपा की जीत से अडानी ग्रुप को 3 अरब डॉलर के धारावी प्रोजेक्ट पर बड़ी राहत मिली है. अब अडानी के इस प्रोजेक्ट को कोई खतरा नहीं है.
आज सुबह 10 बजे तक अडानी ग्रुप के शेयरों अडानी एंटरप्राइजेज 4.12%
अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड 4.84%, अडानी ग्रीन एनर्जी 8.25%, अडानी पावर 4.34%, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन 7.09%, अडानी टोटल गैस 5.25%, अडानी विल्मर 3.42% और अंबुजा सीमेंट में 2.80% की तेज़ी नज़र आयी.
इससे पहले हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भी अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों भारी गिरावट आयी थी. बता दें कि गौतम अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ गिरफ़्तारी वारण्ट जारी हो चूका है, हालाँकि कंपनी ने सभी आरोपों से साफ़ इंकार किया है.

