Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 में दिखेगा नए उद्यमियों का जमावड़ा
    अन्य

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 में दिखेगा नए उद्यमियों का जमावड़ा

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    UPITS
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश का औद्योगिक हब बन रहे उत्तर प्रदेश में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 का आयोजन 25 से 29 सितंबर के बीच होगा । यह टेड शो प्रदेश के पारंपरिक उद्यमियों के लिए ‘वैश्विक महाकुंभ’ साबित होगा। इसी क्रम में वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी मंडलों के 270 से अधिक स्थानीय व पारंपरिक उत्पादों के उद्यमियों ने विभिन्न श्रेणियों में अब तक पंजीकरण कराया है।

    इंटरनेशनल ट्रेड शो में जाने के लिए वाराणसी मंडल के 44 हस्तशिल्पियों, नए निर्यातकों व महिला उद्यमियों ने पंजीकरण कराया है। उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त उमेश सिंह ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में वाराणसी मंडल के 4 जिलों वाराणसी, चंदौली, जौनपुर व गाजीपुर से वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के 20 उद्यमी हिस्सा लेंगे। वहीं, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (जिसमें लकड़ी के खिलौने, गुलाबी मीनाकारी, कालीन, पेय पदार्थ, मेडिकल उत्पाद, जैव उर्वरक, मसाला नूडल्स और बनारसी रेशम उद्योग आदि शामिल हैं) से जुड़े 16 उद्यमी भी भाग लेंगे। बनारसी रेशमी साड़ी और कालीन उद्योग से जुड़े 8 नए निर्यातकों समेत कुल 44 उद्यमियों ने इस आयोजन में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

    पंजीकरण कराने वाले उद्यमी हैंडलूम, टेराकोटा, हस्तशिल्प, लघु उद्योग, एमएसएमई, ओडीओपी समेत विभिन्न श्रेणियों के उद्यम चला रहे हैं, जो इस भव्य आयोजन में भाग लेंगे। वहीं, नए निर्यातक, हस्तशिल्पी और महिला उद्यमी भी इस आयोजन में भाग लेने को लेकर काफी उत्साहित और आशान्वित हैं। उनका एक स्वर में कहना है कि सीएम योगी की नीतियां न सिर्फ प्रदेश की परंपरा को बचाए रख रही हैं, बल्कि हमारे उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार तक पहुंच भी सुलभ बना रही हैं। उनके मुताबिक, इससे हमारे उत्पाद दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंच पाए हैं। इससे हमारी कमाई भी बढ़ेगी।

    वहीं, यूपीआईटीएस 2024 में भाग लेने के लिए आगरा मंडल के 134 हस्तशिल्पियों, नए निर्यातकों और महिला उद्यमियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें आगरा से 51, मथुरा से 23, फिरोजाबाद से 56, मैनपुरी से 4 शामिल हैं। इनमें आगरा के डावर फुटवियर, गुप्ता ओवरसीज, स्टोनमैन आदि निर्यातक शामिल हैं। प्रयागराज में कुल 7 उद्यमियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 3 एमएसएमई इकाइयों के उद्यमी भी भाग लेंगे। इन उद्यमियों को ट्रेड शो में रियायती दरों पर स्टॉल मिलेंगे।

    commercial hub UPITS uttar pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपूर्वोत्तर के लिए काइनेटिक ई-बाइक्स इंडिया ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च किए
    Next Article दो गुनी हो गयी GST की चोरी, गेमिंग सेक्टर सबसे आगे
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.