Close Menu
    What's Hot

    Claim your winnings: safe withdrawal options at Bitvegas.io for UK 2026

    June 24, 2026

    Strategies for winning big in gambling essential tips and tricks

    June 24, 2026

    Maximize your winnings: effective deposit strategies for online casino success

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»भारतीय बाजार में आने वाली है काम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet
    ऑटोमोबाइल

    भारतीय बाजार में आने वाली है काम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet

    Finance KhabarBy Finance KhabarJuly 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia Motors तेजी से भारतीय बाजार में अपने पांव जमाने में लगी है। बीते साल कंपनी ने बाजार में अपनी पहली एसयूवी Kia Seltos को लांच किया था। अब कंपनी बाजार में कम कीमत वाली काम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet को पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस एसयूवी का पहला ऑफिशियल टीजर VIDEO भी जारी किया है।

    महज 25 सेकेंड के इस टीजर वीडियो में इस एसयूवी के फ्रंट के और पिछले हिस्से को दिखाया गया है। जो कि काफी हद तक कॉन्सेप्ट वर्जन से मेल खाता है। जानकारी के अनुसार कंपनी इस एसयूवी को आगामी 7 अगस्त को यहां के बाजार में पहली बार पेश करेगी, यानी की भारत में ही इस SUV का वर्ल्ड डेब्यू होगा। कंपनी ने इस एसयूवी को पहली बार बीते ऑटो एक्सपो में पेश किया था, उस वक्त इसके कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश किया था।

    मिलेगा यह इंजन: इस एसयूवी को वर्चुअल इवेंट के माध्यम से पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी इसे केवल प्रदर्शित मात्र ही करेगी, इसे आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए फेस्टिव सीजन में लांच किया जा सकता है। Kia Sonet को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। इस एसयूवी में कंपनी 1.0 लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन इस्तेमाल कर सकती है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स को शामिल किया जाएगा।

    नई एसयूवी में कुछ ऐसे फीचर्स भी दिए जाएंगे जो कि सेग्मेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे। अपने अत्याधुनिक फीचर्स के मामले में कंपनी Kia Seltos के साथ पहले ही ग्राहकों की उत्सुकता बढ़ा चुकी है। इस एसयूवी में कंपनी ने टाइगर नोज ग्रिल, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, रूफ रेल जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसका प्रोडक्शन वर्जन सब 4 मीटर का होगा, जो कि बाजार में मौजूद Maruti Brezza को टक्कर देगा।

    इसमें कंपनी ने एलॉय व्हील, बॉडी कलर डोर हैंडल, यूनिक डिजाइन के टेल लाइट्स और ब्लैक गार्निश पेंट स्कीम का प्रयोग किया है। इसके पिछले हिस्से में कंपनी ने LED टेल लाइट का प्रयोग किया है जो कि सेंटर में लगे “KIA” लोगो से होते हुए पूरे पिछले पैनल को कवर करता है। कंपनी ने इसके फ्रंट के तर्ज पर ही इसके पिछले हिस्से को भी काफी स्पोर्टी लुक दिया है। इसमें कंपनी Bose के ऑडियो सिस्टम सहित 10.25 इंच का इन्फोटेंमेंट सिस्टम दे सकती है।

    kia sonet
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमुंबई और दिल्ली में 5जी के ट्रायल की तैयारी, जियो ने मांगा स्पेक्ट्रम
    Next Article जेफ बेजोस हुए और अमीर, एक दिन में कमाए 97,000 करोड़ रुपये
    Finance Khabar

    Related Posts

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    The evolving landscape of human–AI relationships

    June 15, 2026

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Sécuriser votre compte de casino en ligne : méthodes et astuces pour protéger vos
    June 24, 2026
    How to Manage Your Budget for Casino Visits
    June 24, 2026
    Scopri i migliori metodi di pagamento per casinò online nel 2026
    June 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.