नई दिल्ली: नैशनल पेंशन सिस्टम (NPS) ने अप्रैल-जून तिमाही में कुल 1.03 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े। पहली तिमाही में 206 कॉर्पोरेट ने एनपीएस के लिए एनरोल किया है। इन कॉर्पोरेट एनरोलमेंट के जरिए 43 हजार सब्सक्राइबर जुड़े हैं। बाकी 60 हजार एनरोलमेंट सिटिजन मॉडल के तहत हुआ है।
PFRDA (PENSION FUND REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY) के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने कहा, ‘किसी व्यक्ति के जीवन में वित्तीय योजना हमेशा पीछे रहती है, लेकिन आज कोरोना वायरस महामारी के दौर में यह सबसे आगे है। ऐसे मुश्किल समय के लिए लोगों में वित्तीय सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है।’ बंदोपाध्याय ने कहा कि महामारी के दौरान लोगों और कंपनियों सभी को समझ आ गया है कि पेंशन स्कीम सिर्फ बचत या कर बचाने के लिए नहीं है।

