नई दिल्ली: कोरोना संकट के समय जब पूरा कारोबार ठप है, मुकेश अंबानी एकमात्र ऐसे उद्योगपति हैं जिन्होंने तीन सप्ताह के भीतर तीन डील कर कंपनी के लिए 60 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम फंड जुटाया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और अमेरिका की दो और कंपनी जियो में बड़े पैमाने पर निवेश कर सकती है।
अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक रिलायंस जियो में 850-950 मिलियन डॉलर (6500 करोड़) का निवेश कर सकती है। माना जा रहा है कि यह डील मई के अंत तक हो जाएगी। खबर यह भी है कि सऊदी अरबिया पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) भी जियो में माइनॉरिटी स्टेक खरीदना चाहती है। रॉयटर्स के सवाल पर जनरल अटलांटिक ने कमेंट करने से मना कर दिया, जबकि जियो और पीआईएफ ने अभी तक सवाल का जवाब नहीं दिया है।

