Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने कोरोना वायरस के लिए निकाला विशेष प्लान
    इंश्योरेंस

    रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने कोरोना वायरस के लिए निकाला विशेष प्लान

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (RGI) ने कोविड-19 के लिए समर्पित एक प्रॉटेक्‍शन इंश्‍योरेंस कवर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने प्रकार की पहली बेनेफिट प्रोडक्‍ट पॉलिसी है, जो कोविड-19 पॉजिटिव होने पर एकमुश्‍त में 100% बीमित राशि की पेशकश करती है और क्वारंटीन के समय बीमित राशि का 50 प्रतिशत देती है।

    रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर ऐंड सीईओ राकेश जैन का कहना है कि इसमें 25,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये तक की बीमित राशि विकल्पों की व्यापक श्रृंखला के लिए 3 माह से लेकर 60 वर्ष तक के लोग यह पॉलिसी ले सकते हैं।

    यह पॉलिसी, बेस पॉलिसी के अलावा अलग से दिए गए ऐड-ऑन्‍स के अंतर्गत ‘लॉस ऑफ पे’ और ‘लॉस ऑफ जॉब’ भी कवर करती है। ‘ट्रैवल एक्सक्लूजन रिमूवल’ एक खास ऐड-ऑन है, जो 45 दिन की ट्रैवल एक्सक्लूजन पॉलिसी में छूट की पेशकश करता है और बीमित व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने पर उसे 100% बीमा राशि के दावे की अनुमति देता है।

    जैन का कहना है ‘वर्तमान संकट को देखते हुए कोविड-19 प्रॉटेक्‍शन इंश्‍योरेंस ग्राहकों के लिए अत्यावश्यक उत्पाद है, चाहे उनके पास मौजूदा हेल्थ कवर हो। आरजीआई में हमने इस उत्पाद को इस महामारी से एक व्यक्ति को हो सकने वाली वित्तीय कठिनाइयों को कम करने के लिए तैयार किया है और उपचार का खर्च कुछ भी हो, इससे इतर एक लम्पसम पॉलिसी की पेशकश की है, ताकि वे अपने और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य पर केन्द्रित रहें।’

    रिलायंस के इस कोविड-19 प्रॉटेक्‍शन इंश्‍योरेंस कवर की पॉलिसी अवधि एक वर्ष की है और पॉलिसी पर दावा करने से पहले प्रतीक्षा अवधि 15 दिन की है।

    relance general insurance
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबंधन बैंक की जमा राशि 32 प्रतिशत बढ़ी
    Next Article स्विगी की सर्विस अब 125 शहरों में, मिलेगी रोजमर्रा के सामान घर तक पहुंचाने की सुविधा
    Finance Khabar

    Related Posts

    एक से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना फायदेमंद, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

    September 11, 2025

    इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी की उम्मीद, ये 5 स्टॉक रह सकते हैं फोकस में

    August 21, 2025

    पीएनबी मेटलाइफ ने नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया

    February 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026
    Exploring Janitor AI: Innovative Solutions in Janitorial Work)
    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.