Close Menu
    What's Hot

    Wild Bounty Showdown Max Win: Paano Makuha ang x5,000 na Payout

    June 6, 2026

    Onlayn Bahisin Gələcəyi: Mostbet-dən İstifadəçi Təmassız Təhlillər

    June 5, 2026

    Wild Bounty Showdown PG Soft Rilis Game Seru dan Menarik

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने अपनी आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को किया लॉन्च
    इंश्योरेंस

    बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने अपनी आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को किया लॉन्च

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 7, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • इसके तहत अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े खर्च, आयुष उपचार, और मानसिक बीमारी के साथ-साथ स्टेम सेल थेरेपी एवं रोबोट सर्जरी जैसे उपचार के नए तरीकों पर होने वाले खर्च शामिल हैं
    • इस पॉलिसी के प्रीमियम की शुरुआत 2,400 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) से होगी तथा यह पॉलिसीधारक की आयु एवं बीमे की राशि के अनुसार होगी

    पुणे: भारत में सामान्य बीमा उपलब्ध कराने वाली निजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने अपने स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट– ‘आरोग्य संजीवनी पॉलिसी, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी’ के लॉन्च की घोषणा की। यह प्रोडक्ट दरअसल IRDAI द्वारा 1 जनवरी, 2020 को उपलब्ध कराए जाने वाले स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट के बारे में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। इन दिशा-निर्देशों को जारी करने का उद्देश्य ग्राहकों को ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध कराना था, जिसमें स्टैंडर्ड कवरेज के साथ-साथ बीमा करने वाली सभी कंपनियों की पॉलिसी से संबंधित शब्दावली शामिल हो।

    ‘आरोग्य संजीवनी पॉलिसी, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी’ एक सालाना पॉलिसी होगी, जिसमें बीमे की राशि 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच होगी। इस पॉलिसी को फ्लोटर प्लान के तहत किसी व्यक्ति और परिवार के सदस्यों के लिए खरीदा जा सकता है, जिसमें जीवनसाथी, बच्चे, माता-पिता और सास-ससुर भी शामिल हैं। इस पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े खर्च, आयुष उपचार, और मानसिक बीमारी के साथ-साथ स्टेम सेल थेरेपी एवं रोबोट सर्जरी जैसे उपचार के नए तरीकों पर होने वाले खर्च भी शामिल होंगे। इस प्रोडक्ट के पॉलिसीधारकों को प्रीमियम का किश्तों में भुगतान करने (वार्षिक, छमाही, तिमाही या मासिक भुगतान) की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही उन्हें आजीवन नवीकरण का लाभ भी मिलेगा। ‘आरोग्य संजीवनी पॉलिसी, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी’ के प्रीमियम की शुरुआत 2,400 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) से होगी तथा यह पॉलिसीधारक की आयु एवं बीमे की राशि के आधार पर होगी।

    इस प्रोडक्ट के लॉन्च के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ, श्री तपन सिंघेल ने कहा, “हम हमेशा से यह मानते आए हैं कि, एक अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से लोगों का जीवनकाल बढ़ सकता है। इस स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट के लॉन्च के बाद अब आम लोग हेल्थ इंश्योरेंस का विकल्प चुनने के लिए अधिक प्रेरित होंगे, तथा लोगों को प्रोत्साहित करने में इस प्रोडक्ट की अहम भूमिका होगी। चूंकि बीमा करने वाली सभी कंपनियों के लिए पॉलिसी से संबंधित शब्दावली में समानता है, लिहाजा इन कंपनियों द्वारा अपने ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं के आधार पर ही इन्हें एक-दूसरे से बेहतर माना जाएगा। इस प्रोडक्ट के कवरेज को समझना आसान है जो सभी बीमा कंपनियों के लिए एकसमान होगी, जिससे ग्राहकों के लिए इस प्रोडक्ट को चुनना और भी आसान हो जाएगा। किसी भी अन्य प्रोडक्ट की तरह, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस का उद्देश्य इस प्रोडक्ट को भी सफल बनाना है, साथ ही हम इस महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा उपकरण का लाभ ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि वे लंबे समय तक सम्मान की ज़िंदगी जी सकें।”

    यह पॉलिसी सभी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगी। इस पॉलिसी के लिए प्रवेश आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच है, तथा इसके तहत 3 महीने से लेकर 25 वर्ष तक के आश्रित बच्चों को कवरेज मिल सकती है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिनों पहले तक के खर्च के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती होने के 60 दिनों बाद तक के खर्च को भी शामिल किया गया है। हमारी सभी हेल्थ इन्डेम्निटी पॉलिसी की तरह, इस पॉलिसी में भी कोविड-19 संक्रमित होने की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े खर्च को कवर किया जाएगा।

    समझने के लिए दिए गए उदाहरण:

    • उदाहरण 1:  अगर 35 साल का कोई व्यक्ति अपनी पत्नी (32 साल) और अपने एक बच्चे (5 साल) के लिए 5 लाख रुपये की बीमा राशि वाली पॉलिसी खरीदता है, तो व्यक्तिगत तौर पर उसके लिए प्रीमियम की राशि 13,260 रुपये, और फैमिली फ्लोटर के लिए प्रीमियम की राशि 10,920 रुपये होगी।
    • उदाहरण 2: 3.5 लाख रुपये की बीमा राशि के लिए, 35 साल का कोई व्यक्ति 5,600 रुपये का प्रीमियम देकर इस पॉलिसी को खरीद सकता है।

    कृपया ध्यान दें कि, ऊपर के दोनों उदाहरणों में प्रीमियम की राशि के तहत जीएसटी को शामिल नहीं किया गया है

    bajaj allianz
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स में अबतक की सबसे बड़ी तेजी, 2,476 अंक की उछाल
    Next Article एसबीआई ने बचत खाते और कर्ज पर ब्याज घटाया
    Finance Khabar

    Related Posts

    A tudás ereje: Hogyan formálja az ismeret a modern mindennapokat?

    June 5, 2026

    Hazard Internetowego nv casino zbytnio Rzetelne Pieniadze 2026

    June 5, 2026

    What exactly are certain imaginative gambling establishment motif nv casino cluster suggestions for adults?

    June 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    12-12-2025-888 casino online594985903517
    June 5, 2026
    A tudás ereje: Hogyan formálja az ismeret a modern mindennapokat?
    June 5, 2026
    Hazard Internetowego nv casino zbytnio Rzetelne Pieniadze 2026
    June 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.